By अभिनय आकाश | Jan 24, 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों कई मोर्चों पर घिरे हुए हैं और वक्त के साथ उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। वजह है उनके फैसले। इस बीच अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसन ने भारत पर लगाए गए 25% टेरिफ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत पर लगाया गया यह टेरिफ अमेरिका के लिए काफी सफल रहा है। बेसेंट के मुताबिक इस टेरिफ के बाद भारत की ओर से रूस से तेल की खरीद में भारी गिरावट आई है। फिलहाल यह टेरिफ लागू है। लेकिन अमेरिका इसे स्थाई नहीं मानता। स्कॉट बेस ने संकेत दिया कि आने वाले वक्त में भारत पर लगाया गया 25% टेरिफ हटाया भी जा सकता है। उन्होंने कहा मुझे लगता है कि अब इसे हटाने का एक रास्ता बन सकता है। यानी अगर हालात अनुकूल रहे और बातचीत आगे बढ़ी तो अमेरिका भारत को टेरिफ में राहत दे सकता है। यह बयान ऐसे वक्त पर आया है जब वैश्विक स्तर पर तेल व्यापार और रूस से जुड़े प्रतिबंधों को लेकर लगातार चर्चा चल रही है।
नियम यह है कि अगर रूसी तेल तय कीमत से ऊपर बेचा गया तो उस पर बीमा, शिपिंग और फाइनेंस जैसी सेवाएं नहीं दी जाएंगी। उधर अमेरिका का दावा है कि इस दबाव के बाद भारत ने रूसी तेल की खरीद कम कर दी है। वहीं भारत का कहना है कि अपनी ऊर्जा, जरूरतें, राष्ट्रीय हित और किफायती दामों के आधार पर तय करता है। भारत साफ कर चुका है कि वो किसी के दबाव में आकर कोई कदम नहीं उठाएगा।