Trump धड़ाधड़ फैसले ले रहे हैं, इधर यूक्रेन के राष्ट्रपति ने NSA डोभाल को फोन लगाया

By अभिनय आकाश | Feb 01, 2025

भारत और यूक्रेन के एनएसए के बीच फोन पर बात हुई है। ये जानकारी खुद यूक्रेन की तरफ से दी गई है। यूक्रेन की तरफ से बताया गया है कि पीएम नरेंद्र मोदी के सिक्योरिटी एडवाइजर अजित डोभाल से बात हुई है। इस बातचीत में यूक्रेन और भारत के रिश्तों को लेकर चर्चा हुई है। इसके साथ ही यूक्रेन के मौजूदा हालात पर चर्चा हुई है। इसके अलावा यूएस प्रेसिडेंशियल एडमिनिस्ट्रेशन में बदलाव के मद्देनजर साझा तौर पर किस तरह के कदम उठाए जाने चाहिए। इसको लेकर भारत के साथ यूक्रेनी एनएसए ने चर्चा की है। जाहिर तौर पर ये बातचीत ऐसे वक्त में अहम हो जाती है, जब बार बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ये बात कहते हैं कि वो रूस और यूक्रेन का युद्ध रुकवा देंगे। खासतौर से तब जब अमेरिका और रूस दोनों ही अपने राष्ट्रपतियों के बीच बातचीत की तैयारी में लगे हुए हैं। जिसकी पृष्णभूमिक पर लगातार काम जारी है। ताकी दोनों देशों के बीच कोई सफल बातचीत का आयोजन करवाया जा सके। ऐसे में इस बातचीत के पीछे की कहानी क्या है ये तो कहना बड़ा मुश्किल है।

इसे भी पढ़ें: रूस ने पूर्वी यूक्रेन के अहम शहर पर कब्जा करने का दावा किया

ट्रंप लगातार कह रहे थे कि उनके शपथ लेते ही युद्ध रुकवा देंगे। उन्होंने यूक्रेन को थोड़ी सी राहत की सांस दी है। 90 पैट्रेट मिसाइल डिफेंस सिस्टम को यूक्रेन की मदद के लिए भेजा है। ये वो मिसाइल सिस्टम है जो इजरायल के लिए पहले तैनात किए गए थे। वहीं बात अगर भारत के एनएसए की करें तो अजित डोभाल पहले बीते साल रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। उन्हें इस बात की जानकारी दी थी कि पीएम नरेंद्र मोदी और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोल्डोमीर जेलेंस्की के बीच में क्या बातचीत हुई थी। उन्होंने पुतिन को बताया था कि पीएम नरेंद्र मोदी चाहते थे कि खासतौर से मैं रूस जाऊं और आपको ये बताऊं कि दोनों देशों के बीच क्या बातचीत हुई थी।  

प्रमुख खबरें

Spain के Ceuta में भीषण Migration Crisis, समुद्र में डूबीं 72 जिंदगियां, शवों के अंबार से दहल उठा Europe

F&O Trading Time में बड़ा बदलाव, SEBI के नए नियमों से 3 अगस्त से बदल जाएगी Stock Market की चाल

Indian Stock Market में FPIs की बड़ी वापसी, July में 20,200 करोड़ का Investment कर जताया भरोसा

IndiGo International Expansion: 2028 से Airbus A350 के जरिए ग्लोबल मार्केट में धाक जमाएगा इंडिगो