रूस ने पूर्वी यूक्रेन के अहम शहर पर कब्जा करने का दावा किया

यूक्रेन की ‘110वीं सेपरेट मैकेनाइज्ड ब्रिगेड’ ने रविवार को अपने आधिकारिक टेलीग्राम चैनल पर एक बयान में कहा कि घेरेबंदी से बचने के लिए यूक्रेनी सेना वेलीका नोवोसिल्का के कुछ हिस्सों से पीछे हट गई है।
रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के औद्योगिक केंद्र पर कीव की पकड़ को कमजोर करने के मकसद से जारी अपने अभियान के तहत पूर्वी यूक्रेन के रणनीतिक रूप से अहम एक शहर पर कब्जा कर लिया है। रूस ने रविवार को यह दावा किया।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने वेलीका नोवोसिल्का पर कब्जा किए जाने की घोषणा की। युद्ध से पहले इस शहर की आबादी करीब 5,000 थी। बहरहाल, रूस के इस बयान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी।
यूक्रेन ने दावा किया कि उसके सैनिक रणनीतिक कदम उठाते हुए केवल कुछ क्षेत्रों से वापस आए हैं। अगर शहर पर कब्जे की पुष्टि हो जाती है, तो पूर्वी दोनेत्स्क क्षेत्र में रूस के हमलों के बीच वेलीका नोवोसिल्का पहला ऐसा अहम शहर होगा जिस पर रूस ने 2025 में कब्जा किया है।
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को फरवरी में तीन साल पूरे हो जाएंगे। यूक्रेन की ‘110वीं सेपरेट मैकेनाइज्ड ब्रिगेड’ ने रविवार को अपने आधिकारिक टेलीग्राम चैनल पर एक बयान में कहा कि घेरेबंदी से बचने के लिए यूक्रेनी सेना वेलीका नोवोसिल्का के कुछ हिस्सों से पीछे हट गई है।
अन्य न्यूज़













