भारत दौरे को लेकर काफी उत्सुक हैं ट्रंप, PM मोदी को बताया अच्छा दोस्त और बेहतर इंसान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2020

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह इस माह अपनी भारत यात्रा को लेकर उत्सुक हैं और उन्होंने संकेत दिए कि उनकी इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। ट्रंप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आमंत्रण पर 24 और 25 फरवरी को भारत आ रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति गुजरात के अहमदाबाद भी जाएंगे और वहां एक स्ट्रेडियम में मोदी के साथ एक जनसभा को संबोधित करेंगे। व्हाइट हाउस द्वारा ट्रंप की भारत यात्रा की तारीखों की घोषणा के एक दिन बाद राष्ट्रपति ने अपने ओवल कार्यालय में संवाददाताओं से कहा,‘‘ वह (मोदी) बहुत भद्र पुरुष हैं और मैं भारत जाने को उत्सुक हूं। हम इस माह अंत में जाएंगे।’’ एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने संकेत दिए कि वह भारत के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने के इच्छुक हैं। उन्होंने कहा,‘‘ वे (भारतीय) कुछ करना चाहते हैं और हम देखेंगे...अगर हम कोई सही समझौता कर सके तो उसे करेंगे।’’

इसे भी पढ़ें: भारत दौरे पर पत्नी मेलानिया के साथ आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

ट्रंप ने मजाकिया लहजे में संवाददाताओं से कहा कि अमेरिका में आमतौर पर जितने लोगों को वह संबोधित करते हैं उन्हें अब उसकी ‘ज्यादा खुशी नहीं’ नहीं होगी। वहां संबोधन के दौरान 40 से 50 हजार के बीच लोग होते हैं। ट्रंप ने कहा,‘‘ उन्होंने (मोदी) कहा कि वहां लाखों की संख्या में लोग होंगे। मेरी समस्या केवल यह है कि उस रात वहां 40 अथवा 50 हजार लोग थे...मैं इससे बहुत खुश नहीं होने वाला...वहां हवाई अड्डे से नए स्टेडियम (अहमदाबाद में)तक 50 से 70 लाख होंगे।’’ ट्रंप ने कहा,‘‘ आपको पता है कि वह दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है। वह (मोदी) इसका निर्माण करा रहे हैं। यह लगभग तैयार है और दुनिया में सबसे बड़ा है।’’ दोनों नेताओं का अहमदाबाद में नवनिर्मित मोटेरा स्टेडियम में संयुक्त संबोधन का कार्यक्रम है। 

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध

J&K के Kishtwar में PDP Leader Abdul Kabir गिरफ्तार, Burhan Wani को शहीद बता कर खड़ा किया था विवाद

तुमको भी ठोंकेगे, अंसारुल्लाह ने अब सऊदी के यारों को खुल्ला धमकाया