कनाडा के विवादित विज्ञापन पर भड़के ट्रंप, सभी ट्रेड वार्ता रोकने की चेतावनी

By Ankit Jaiswal | Oct 24, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कनाडा के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए सभी व्यापार वार्ताओं को तत्काल प्रभाव से खत्म करने की घोषणा की हैं। यह फैसला उस विवादित विज्ञापन के बाद आया है जिसमें कनाडा के ओंटारियो प्रांत की सरकार ने अमेरिका की टैरिफ नीति की आलोचना करते हुए पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन की पुरानी ऑडियो क्लिप का इस्तेमाल किया था। ट्रंप ने इस विज्ञापन को “फेक” और “भ्रामक” बताते हुए कहा कि कनाडा के साथ अब कोई बातचीत नहीं होगी।

गौरतलब है कि ट्रंप प्रशासन ने कनाडा से आने वाले कई उत्पादों पर 35% तक का टैरिफ लगाया है, जिसमें कार और स्टील उद्योग भी शामिल हैं। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव ओंटारियो प्रांत पर पड़ा है, जो कनाडा की अर्थव्यवस्था का मुख्य केंद्र माना जाता है। ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड पहले भी टैरिफ का विरोध करते रहे हैं और हाल ही में उन्होंने कहा था कि जरूरत पड़ने पर वह अमेरिका को बिजली सप्लाई तक रोक सकते हैं।

इस बीच, रोनाल्ड रीगन फाउंडेशन ने भी इस विज्ञापन को “भ्रामक” बताया है और आरोप लगाया है कि रीगन की क्लिप को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। फाउंडेशन ने यह भी कहा है कि इस क्लिप के इस्तेमाल की अनुमति नहीं ली गई थी और वह कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप का मानना है कि यह विज्ञापन अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले को प्रभावित करने की कोशिश है, जिसमें यह तय होना है कि उनके द्वारा लगाए गए टैरिफ कानूनी हैं या नहीं।

जानकारों का कहना है कि इस ताज़ा विवाद से अमेरिका और कनाडा के बीच व्यापारिक तनाव और बढ़ सकता है। यह स्थिति वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी असर डाल सकती है क्योंकि दोनों देश दुनिया के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों में गिने जाते हैं। हालांकि कनाडा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन कूटनीतिक स्तर पर हलचल तेज हो गई हैं।

प्रमुख खबरें

LPG Gas की किल्लत से हैं परेशान? Induction पर ऐसे बनाएं नरम रोटी, जानें ये Secret Tips

Assam में PM Modi का Congress पर बड़ा हमला, बोले- झूठे वादों की है दुकान, समुदायों के बीच पैदा किया विभाजन

Himachal का 5000 साल पुराना रौलान पर्व, Social Media पर कैसे हुआ Viral? जानें इसकी अनसुनी कहानी

IPL 2026 में Virat Kohli बना सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड, यहां देखें पूरी डिटेल्स