भारत को लेकर दावे पर दावे करते हैं ट्रंप, शशि थरूर ने जवाब देते हुए कहा- अपने फैसले खुद करेंगे और..

By अभिनय आकाश | Oct 24, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे पर कि भारत इस साल के अंत तक रूस से तेल आयात बंद कर देगा, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने गुरुवार को पलटवार करते हुए ट्रंप पर नई दिल्ली की ओर से घोषणा करने का आरोप लगाया। थरूर ने राष्ट्रपति ट्रंप से कहा कि वह भारत के फैसलों की घोषणा दुनिया को न करें, क्योंकि नई दिल्ली वाशिंगटन डीसी की बात नहीं करता। कांग्रेस सांसद ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि ट्रंप का भारत के फ़ैसलों के बारे में घोषणा करना उचित है। मुझे लगता है कि भारत अपने फ़ैसलों की घोषणा करेगा। हम दुनिया को यह नहीं बताते कि ट्रंप क्या करेंगे। मुझे लगता है कि ट्रंप को दुनिया को यह नहीं बताना चाहिए कि भारत क्या करेगा।

इसे भी पढ़ें: भारत क्या करेगा, ये आप दुनिया को मत बताओ, Donald Trump के दावे पर Shashi Tharoor का करारा जवा

हालांकि, भारत किसी भी समझौते से इनकार करता है और उपभोक्ता हितों की रक्षा को अपनी प्राथमिकता बताता है। देश की ऊर्जा नीति स्थिर कीमतों और सुरक्षित आपूर्ति को प्राथमिकता देती है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब ट्रम्प ने भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है और नई दिल्ली से ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाने का आग्रह किया है।

प्रमुख खबरें

Kolkata में होगा 19वां Pravasi Bharatiya Divas, PM Modi करेंगे उद्घाटन

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे पर अड़े AISA प्रदर्शनकारी, Jantar Mantar से 200 हिरासत में

जन आंदोलनों को जोड़ने के लिए Rahul Gandhi ने Satyagraha डिजिटल मंच किया शुरू

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया