ट्रंप की अब सूडान में गृहयुद्ध को समाप्त करने में मदद की योजना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2025

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि वह सूडान में जारी भीषण गृहयुद्ध को समाप्त करने में मदद पर अधिक ध्यान देने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने उनसे इस संबंध में आग्रह किया है

। दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद कई युद्धों को समाप्त कराने का दावा करने वाले ट्रंप ने स्वीकार किया कि क्राउन प्रिंस से बातचीत से पहले यह संघर्ष उनके एजेंडे में शामिल नहीं था। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय व्हाइट हाउस में सऊदी अरब के शासक के साथ हुई विस्तृत बातचीत में सूडान के गृहयुद्ध पर चर्चा की।

ट्रंप ने कहा कि क्राउन प्रिंस ने उनसे अनुरोध किया कि वह अपने पद की शक्ति व प्रभाव का उपयोग कर युद्ध को समाप्त करने में मदद करें। सूडान पर नियंत्रण के लिए जारी संघर्ष में 40,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 1.4 करोड़ से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं, जिससे यह विश्व का सबसे बड़ा मानवीय संकट बन गया है।

अप्रैल 2023 से जारी गृहयुद्ध में सूडानी सशस्त्र बल और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज(आरएसएफ) आमने-सामने हैं। सऊदी अरब के अधिकारियों ने ट्रंप प्रशासन को आगाह किया है कि सूडान की स्थिति बिगड़ने से लाल सागर और अफ्रीका में अस्थिरता बढ़ सकती है और चरमपंथी समूह इस मौके का फायदा उठा सकते हैं।

ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र और पश्चिम एशिया के अन्य साझेदारों के साथ मिलकर सूडान में गृहयुद्ध समाप्त करने के लिए काम करेगा।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Gold-Silver का Price Crash! रिकॉर्ड ऊंचाई से धड़ाम गिरे दाम, निवेशक अब क्या करें?

India-US trade डील के बाद रुपये और शेयर बाजार में जोरदार तेजी

भारत-पाक तनाव के बीच महिला क्रिकेट पर असर नहीं, बैंकॉक में तय मुकाबला कायम

Australia को T20 World Cup 2026 से पहले तगड़ा झटका, पैट कमिंस हुए बाहर।