मेक्सिको सीमा पर ट्रंप ने कहा, अवैध प्रवासियों के लिए अमेरिका में कोई जगह नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2019

कालेक्सिको (अमेरिका)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को मेक्सिको से लगती अपने देश की सीमा पर अवैध रूप से आने का इरादा रखने वाले प्रवासियों से कहा कि अमेरिका में उनके लिए कोई जगह नहीं बची है। ट्रम्प मेक्सिको सीमा पर ‘‘संकट’’ के खिलाफ अपनी मुहिम को 2020 में पुन: राष्ट्रपति चुने जाने के लिहाज से अहम मानते हैं और कैलिफोर्निया में कालेक्सिको के उनके दौरे का मकसद भी इस संबंध में उनके संदेश को सुर्खियों में बनाए रखना है।

इसे भी पढ़ें: चीनी महिला की गिरफ्तारी की घटना चीन से होने वाले खतरे को दर्शाती है: पोम्पिओ

मध्य अमेरिका में हिंसा से परेशान होकर यहां आने वाले प्रवासियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। हालांकि इस बात को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है कि यह ‘‘राष्ट्रीय संकट’’ है या नहीं। ट्रम्प ने मेक्सिको से लगती देश की सीमा से अवैध प्रवासियों के आने को ‘‘राष्ट्रीय संकट ’’ घोषित किया है। ट्रम्प ने कालेक्सिको में सीमा गश्त एजेंटों और अन्य अधिकारियों से कहा कि अमेरिका आने वाले लोगों के लिए संदेश है , ‘‘प्रणाली में अब जगह नहीं है और हम अब और लोगों को नहीं आने दे सकते... हमारे देश में जगह नहीं है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने वेनेजुएला से तेल के नौवहन में शामिल कंपनियों, जहाजों पर लगाए प्रतिबंध

इसलिए वापस मुड़ जाइए।’’ इस बीच सीमा के पास मेक्सिको की तरफ मेक्सिकेली शहर में करीब 200 प्रदर्शनकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बैनर पकड़े हुए थे, जिन पर लिखा था, ‘‘परिवारों को अलग करना बंद करो’’ और ‘‘यदि आप दीवार बनाएंगे, तो मेरी पीढ़ी उसे तोड़ देगी’’। इस बीच, सीमा पर अमेरिका की तरफ एकत्र हुए दर्जनों लोगों ने दीवार बनाने के समर्थन में नारेबाजी की।

 

प्रमुख खबरें

Mehbooba Mufti को मत मांगने के लिए बच्ची का इस्तेमाल करने पर कारण बताओ नोटिस जारी

BSF के जवान ने अज्ञात कारणों के चलते BSF चौकी परिसर में फाँसी लगाकर की आत्महत्या

SP ने आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की कोशिश की, राम का अपमान किया: Adityanath

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा