ट्रंप ने कनाडा में केली क्राफ्ट को UN में राजदूत नियुक्ति करने के लिये चुना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2019

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने शुक्रवार को कहा कि वह कनाडा में अमेरिकी राजदूत केली क्राफ्ट को संयुक्त राष्ट्र में अगले राजदूत के रूप में नामित कर रहे हैं। ट्रंप ने दो ट्वीट किये, जिसमें उन्होंने लिखा, "केली ने उत्कृष्टता के साथ हमारे देश का प्रतिनिधित्व किया है और मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि उनके नेतृत्व में हमारे देश का उच्चतम स्तर पर प्रतिनिधित्व किया जाएगा।’’

अगर अमेरिकी सीनेट केली के नाम की पुष्टि कर देती है तो निक्की हेली के इस्तीफे बाद से खाली हुए इस पद पर उनकी नियुक्ति की जाएगी। निक्की हेली ने पिछले साल के अंत में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay