डोनाल्ड ट्रंप ने वाहन आयात शुल्क पर फैसला छह महीने के लिए टाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाहनों के आयात पर शुल्कों में भारी वृद्धि के फैसले को छह महीने के लिए टाल दिया है। ट्रंप के इस कदम का मकसद व्यापार में रियायतों को लेकर यूरोप और जापान को बातचीत की मेज पर लाने का दबाव बनाना है।इस फैसले से अस्थायी रूप से ट्रंप के कई मोर्चों पर चल रहे व्यापार युद्ध के बढ़ने की आशंका कुछ कम हुई है।

ट्रंप ने यह शुल्क लगाने की जो चेतावनी दी थी उससे वैश्विक स्तर पर आर्थिक गतिविधियों में काफी उथलपुथल आने की आशंका थी। हर साल सैकड़ों अरब डॉलर के वाहनों का विनिर्माण और निर्यात होता है। 

ट्रंप ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटहाइजर को यूरोपीय संघ, जापान और किसी अन्य देश के साथ वार्ता के नतीजों के बारे में 180 दिन में सूचित करने को कहा है। ट्रंप के इस कदम से अमेरिका द्वारा पिछले साल इस्पात और एल्युमीनियम पर लगाए गए शुल्कों को लेकर पहले से नाराज चल रहे यूरोपीय देशों का तनाव और बढ़ने लगा था।

इसे भी पढ़ें: डेमोक्रेटिक सांसदों ने ट्रम्प से दक्षिण एवं मध्य एशिया का पद भरने की अपील की

अब ट्रंप ने वाहन पर शुल्क वृद्धि के फैसले को छह महीने के लिए टाल दिया है। हालांकि, इस फैसले के बावजूद ट्रंप ने यूरोपीय संघ की व्यापार नीति पर हमला जारी रखते हुए कहा कि यूरोपीय संघ हमारे लिए खतरा हैं।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand