नाविक बिना डर के...ट्रंप को सामने बिठाकर G7 के मंच से PM मोदी ने भारतीयों की मौत पर दिया दुनिया को क्लीयर मैसेज

By अभिनय आकाश | Jun 17, 2026

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के एवियान में जी7 शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन के दौरान भारतीय नाविकों की दुर्दशा का मुद्दा उठाया। एक अमेरिकी हमले में भारतीय नाविकों की मौत पर चिंता जताने के लिए शिखर सम्मेलन का मंच चुनते हुए, मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित जी7 नेताओं से कहा हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि समुद्री मार्ग सुरक्षित रहें और नाविक बिना किसी डर के अपना काम कर सकें। नई साझेदारियां बनाने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करने" पर आयोजित एक सत्र को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि इस क्षेत्र में अस्थिरता ने न केवल अर्थव्यवस्थाओं को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि आम नागरिकों की जान भी ली है, जिनमें समुद्र में काम करने वाले भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: Strait of Hormuz में जहाजों से 'टोल' नहीं 'ट्रांज़िट फीस' लेगा ईरान, क्या है इसका मतलब?

अमेरिका के हमले में मारे गए भारतीयों के शव स्वदेश लाए गए

यह बयान ओमान की खाड़ी में पलाऊ के झंडे वाले तेल टैंकर 'सेटेबेलो' से जुड़ी एक समुद्री घटना में तीन भारतीय क्रू सदस्यों की मौत के कुछ दिनों बाद आया है। इस जहाज पर कई देशों के क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें 24 भारतीय भी शामिल थे। अमेरिकी सेना ने इस जहाज पर हमला किया था क्योंकि आरोप था कि इसने ईरानी तेल ले जाते समय नाकेबंदी का उल्लंघन किया था। ओमान में भारतीय दूतावास ने बुधवार (17 जून) को बताया कि MT सेटेबेेलो (MT Settebello) जहाज़ पर अमेरिकी हमलों में मारे गए दो भारतीय नागरिकों के शव भारत वापस लाए गए हैं। दूतावास ने 'X' पर एक पोस्ट में पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि शवों को भारत वापस लाया गया है। दूतावास ने एक बयान में कहा, "MT सेटेबेेलो पर हुए हमले में दुखद रूप से जान गंवाने वाले श्री आदित्य शर्मा और श्री शिवानंद चौरसिया के शव भारत वापस लाए गए हैं। इस मुश्किल समय में हमारी गहरी संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ हैं। 

प्रमुख खबरें

JioTag 2 Launch: अब iPhone और Android दोनों पर चलेगा रिलायंस का नया Smart Tracker, जानें क्या हैं फीचर्स

Hardik Pandya और Mahieka Sharma की तिरुमला यात्रा, Wedding Rumours के बीच लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद

Jasprit Bumrah की Knee Injury ने बढ़ाई Team India की टेंशन, Sri Lanka के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण पड़ेगा कमजोर

FDI proposals: भारत ने 2025-26 में चीन के एक और हांगकांग के 13 प्रस्तावों को दी मंजूरी