ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रोका: अमेरिका के विदेश मंत्री रुबियो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2025

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दावा किया है कि देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को ‘‘रोका और समाप्त’’ कराया।

रुबियो ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और रवांडा के बीच शांति समझौते का भी जिक्र करते हुए कहा, ‘‘12-दिवसीय युद्ध जो एक अमेरिकी ऑपरेशन के साथ समाप्त हुआ। हम दुनिया के एकमात्र देश हैं जो ऐसा कर सकते थे। उम्मीद है कि बहुत जल्द अजरबैजान और आर्मीनिया के बीच शांति समझौता होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सीरिया और लेबनान के कारण अब पूरे पश्चिम एशिया और इसके बुनियादी ढांचे में बदलाव की संभावना है। अभी छह महीने भी नहीं हुए हैं। यह आपके नेतृत्व का प्रमाण है।’’

ट्रंप ने एक दिन पहले ही अपने इस दावे को दोहराया था कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को रुकवाया जो कि परमाणु युद्ध में बदल सकता था। ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने दोनों पड़ोसी देशों से कहा था कि यदि वे युद्ध जारी रखते हैं तो वाशिंगटन उनके साथ व्यापार नहीं करेगा।

ट्रंप यह दावा कई बार कर चुके हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष को व्यापार समझौते के जरिए सुलझाया। दूसरी तरफ भारत का कहना है कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) के संपर्क किए जाने के बाद सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार किया गया।

प्रमुख खबरें

Odisha Heavy Rain: मौसम विभाग ने 16 जिलों में जारी किया अलर्ट, स्कूल बंद

Karti Chidambaram ने Vijay के PM बनने के सपने को नकारा, बोले- फैन क्लब से नहीं बनती सरकार, 272 सीटें जरूरी

Chai Par Sameeksha: नई टीम से Gen Z को साधेगी BJP, क्या Vande Mataram को लेकर बैकफुट पर है Congress?

Gurugram में Rain से थमी वाहनों की रफ्तार, Expressway समेत कई प्रमुख सड़कें जलमग्न