Trump ने कुर्सी पीछे खींच बांग्लादेश पर कर दिया बड़ा खेल, मोदी भी रह गए हैरान

By अभिनय आकाश | Feb 14, 2025

दुनिया के दो ताकतवर नेताओं की महामुलाकात हो गई है। डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को देखते ही कहां कि मैंने आपको काफी मिस किया। इस मुलाकात में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग दिखी। ट्रंप ने आदर दिखाते हुए पीएम मोदी के लिए कुर्सी पीछे खींची। डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को एक किताब भी गिफ्ट में दी। इस किताब में ट्रंप के भारतीय दौरे की तस्वीरें और यादें थी। अमेरिका में हुए हाउडी मोदी कार्यक्रम की भी तस्वीरें थी। भारत और अमेरिका की दोस्ती को दर्शाते कुछ किस्से भी थे। डोनाल्ड ट्रंप ने इस किताब पर लिखा मिस्टर प्राइम मिनिस्टर यू आर ग्रेट। लेकिन असली खेल इसके बाद हुआ। पीएम मोदी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए ट्रंप से बांग्लादेश पर सवाल पूछा गया। इसके जवाब में डोनाल्ड ट्रंप ने जो कहा वो हैरान करने वाला था। ट्रंप ने कहा कि मैं बांग्लादेश की जिम्मेदारी पीएम मोदी पर छोड़ता हूं। 

इसे भी पढ़ें: क्या है मिशन 500? ट्रंप और मोदी ने मिलकर जिसका किया ऐलान

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश में हाल के घटनाक्रम के प्रति अपनी चिंताओं से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अवगत कराया और उन्हें बताया कि भारत इस स्थिति को किस रूप में देखता है। ट्रंप ने बृहस्पतिवार (भारतीय समयानुसार शुक्रवार) को व्हाइट हाउस में मोदी की मेजबानी की। इस दौरान दौरान उन्होंने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। मिसरी ने संवाददाताओं से कहा कि बांग्लादेश की स्थिति दोनों नेताओं के बीच चर्चा का विषय थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश के घटनाक्रम के बारे में अपने विचार और चिंताओं को साझा किया तथा बताया कि भारत इसे किस रूप में देखता है। विदेश सचिव ने कहा कि मुझे लगता है कि हम आशा करते हैं कि बांग्लादेश की स्थिति उस दिशा में आगे बढ़ेगी, जहां हम उनके साथ रचनात्मक और स्थिर तरीके से संबंधों को आगे बढ़ा सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing