ट्रंप के सुलह से नहीं बनेगी बात, रूस ने परमाणु रिएक्टर पर कर दिया अटैक?

By अभिनय आकाश | Feb 14, 2025

एक तरफ जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से जंग रुकवाने के लिए बात की है। वहीं दूसरी तरफ रूसी सेना ने यूक्रेन को दहला कर रख दिया है। इन सब के बीच ऐसा लग रहा है कि रूस के हमले युद्धविराम की उम्मीद को पलीता न लगा दें। वो इसलिए क्योंकि यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी ट्रंप से कह दिया कि वो पुतिन के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं। लेकिन इन सब के बीच कीव के हमले रूक नहीं रहे हैं। अब दावा किया जा रहा है कि रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर एक बैलेस्टिक मिसाइल अटैक किया है। जिसमें एक यूक्रेनी की जान चली गई और कई लोग घायल हुए हैं। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि उच्च विस्फोटकों से लैस एक रूसी ड्रोन ने रात के समय कीव स्थित चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र के सुरक्षात्मक आवरण पर हमला किया।

इसे भी पढ़ें: लैंड करने वाला था PM मोदी का विमान, झट से ट्रंप ने भारत के पक्के दोस्त पुतिन को फोन लगा दिया

रूस अब तक 20% यूक्रेन के हिस्सों को कब्जा चुका। क्रीमिया पर 2014 में कब्जा। डोनेस्क, खार्किव, खेरसॉन, लुहान्सक और जापोरिळ्या ओब्लास्ट पर भी कब्जा कर चुका है।12,456 लोगों की जंग में मौत। वहीं, 28,382 लोग घायल हुए। यूक्रेन के अनुसार रूस के 4,30790 सैनिकों की मौत हुई है। हालांकि, रूस ने इससे इनकार किया है। स्वतंत्र स्रोतों के अनुसार जंग में एक लाख सैनिकों की मौत हुई है। इसमें यूक्रेन के 40 हजार सैनिक भी शामिल हैं। 

प्रमुख खबरें

Greenland में US सैन्य ठिकाने बढ़ाने को मंजूरी, डेनमार्क और अमेरिका से सुरक्षा समझौता पास

UP RERA ने 8 जिलों में 17 नई Real Estate परियोजनाओं को दी हरी झंडी

Kangana Ranaut की टिप्पणी पर दायर याचिका आगरा District Court ने खारिज की

त्योहारों पर उपद्रव बर्दाश्त नहीं, CM Yogi Adityanath ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश