ट्रंप का राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के लिए होने वाली पहली बहस में हिस्सा लेने से इनकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2023

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि वह बुधवार को रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के लिए आयोजित होने वाली पहली प्राइमरी बहस में हिस्सा नहीं लेंगे। ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया वेबसाइट पर लिखा, ‘‘जनता जानती है कि मैं कौन हूं, मेरा राष्ट्रपति कार्यकाल कितना सफल रहा। इसलिए मैं बहस नहीं करूंगा।’’ पूर्व राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि क्या उनकी हर प्राइमरी बहस का बहिष्कार करने की योजना है या फिर वह सिर्फ इस बहस में भाग नहीं लेंगे।

इस पर ट्रंप ने कहा कि उन्हें बहस में हिस्सा लेने का कोई खास फायदा नहीं दिख रहा, क्योंकि वह पहले ही एक बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह हिम्मत का सवाल नहीं है। यह अक्लमंदी का सवाल है। ’’ यह पहली बार नहीं है, जब ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी की किसी बड़ी बहस में शामिल होने से इनकार किया है। उन्होंने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार अभियान के दौरान भी रिपब्लिकन पार्टी की अंतिम प्राइमरी बहस में हिस्सा लेने से मना कर दिया था।

प्रमुख खबरें

Purvanchal के जिलों में विकास के लिए World Bank संग शुरू होगी 2500 करोड़ की UP EDGE परियोजना

Allahabad High Court: कर्मचारियों को Santa Claus की टोपी पहनने के लिए बाध्य करना गलत

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की