ट्रंप ने ''व्हिसल ब्लोअर'' के नाम का किया खुलासा, लोगों ने जाहिर की नाराजगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 30, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू कराने वाला व्हिसलब्लोअर समझे जाने वाले व्यक्ति के नाम का ट्विटर पर खुलासा करने के बाद लोगों की नाराजगी का शिकार हुए ट्रम्प से उनकी ही पार्टी के नेताओं ने संयम बरतने की अपील की।

ट्रम्प ने एक रीट्वीट किया था जिसमें महाभियोग से जुड़ा व्हिसलब्लोअर समझे जाने वाले सीआईए कर्मी का नाम शामिल है। ट्रम्प का यह ट्वीट कानून के तहत व्हिसलब्लोअर को दी गई गोपनीयता की गारंटी का उल्लंघन करता प्रतीत होता है।

इसे भी पढ़ें: ओसीआई कार्ड संबंधी खामियां दूर करे भारत सरकार : भारतीय अमेरिकी कार्यकर्ता

ट्रम्प के एक सहयोगी रिपब्लिकन सीनेटर जॉन केनेडी ने ‘फॉक्स न्यूज संडे’ से कहा, ‘‘यदि राष्ट्रपति थोड़ा कम ट्वीट करेंगे, तो इससे दिमाग को कोई नुकसान नहीं होगा, लेकिन राष्ट्रपति को मेरी सलाह लेने की आवश्यकता नहीं है और न ही मैं उनसे ऐसी उम्मीद करता हूं।’’

प्रमुख खबरें

DHL Express नए साल से भारत में माल ढुलाई दरें 8.9 प्रतिशत बढ़ाएगी

मैं बहुत मशहूर था, वो नहीं: Abhijeet Sawant ने की Arijit Singh के शुरुआती दिनों से अपने करियर की तुलना

सुप्रीम कोर्ट का फैसला: टिकट न मिलने पर भी ट्रेन हादसे के पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

Love & War Vicky Kaushal look | लव एंड वॉर से विक्की कौशल का धांसू फर्स्ट लुक जारी, सिगरेट और इंटेंस लुक में छाए एक्टर