ट्रंप की बेटी इवांका को व्हाइट हाउस में मिला कार्यालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2017

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप को अब व्हाइट हाउस में कार्यालय मिला गया है लेकिन वह सरकारी कर्मचारी नहीं होंगी। ट्रंप की बड़ी बेटी इवांका को इधर प्राय: राष्ट्रपति भवन के पश्चिमी विंग में देखा जाता है जो अमेरिका की कार्यकारी शक्ति का केंद्र है। शुक्रवार को इवांका ने राष्ट्रपति ट्रंप और जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल के साथ व्हाइट हाउस में गोल मेज चर्चा में हिस्सा लिया।

 

इवांका ट्रंप के वकील जेमी गोरेलीक ने समाचार वेबसाइट पालिटिको को बताया कि उनके पास गोपनीय जानकारी तक पहुंच होगी और उन पर भी वही नियम लागू होंगे जो व्हाइट हाउस के सलाहकारों पर लागू होते हैं।

 

प्रमुख खबरें

रुपये को संभालने मैदान में उतरा RBI, सात महीने में सबसे बड़ी मजबूती दर्ज

Indigo को मिली राहत, सीईओ पीटर एल्बर्स बोले– अब हालात कंट्रोल में

White House में ट्रंप की ‘प्रेसिडेंशियल वॉक ऑफ फेम’, पूर्व राष्ट्रपतियों पर तंज से मचा विवाद

Delhi में BS-VI नियम सख्त, बिना PUC वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन