जाना है जापान, पहुंचेंगे चीन समझ गए न! जिनपिंग से 1 घंटे बात कर बोले ट्रंप- मेरे यार है वो

By अभिनय आकाश | Nov 26, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बातचीत के बाद आशावाद व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने व्यापार और अगले साल अप्रैल में अपनी चीन यात्रा सहित कई क्षेत्रों पर चर्चा की। ट्रंप ने एयर फ़ोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की। जापानी प्रधानमंत्री ताकाइची के साथ अपनी बातचीत के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए, ट्रंप ने कहा कि उनकी उनसे बहुत अच्छी बातचीत" हुई और उन्होंने कहा मेरे उनके साथ बहुत अच्छे संबंध हैं। मेरी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ भी बहुत अच्छी बातचीत हुई और मुझे लगता है कि दुनिया का वह हिस्सा ठीक चल रहा है। ट्रंप ने कहा कि शी के साथ अपनी बातचीत में उन्होंने मुख्यतः व्यापार पर चर्चा की।

इसे भी पढ़ें: रूस की मांग...पीस प्लान पर जेलेंस्की का ये कमेंट पुतिन को अच्छा नहीं लगेगा

ट्रंप और शी के बीच यह बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची की हालिया टिप्पणियों के बाद चीन-जापान संबंध संकट भरे दौर से गुजर रहे हैं। ताकाइची ने कहा था कि अगर चीन ताइवान के खिलाफ कोई कार्रवाई करता है तो जापान की सेना भी इसमें शामिल हो सकती है। जापान, अमेरिका का एक प्रमुख सहयोगी है। ताइवान एक स्वशासित द्वीप है, जिसके बारे में चीन का कहना है कि वह उसी का हिस्सा है।

प्रमुख खबरें

Manipur के Kangpokpi में उग्रवादियों ने वाहन पर किया हमला, 4 लोगों की मौत

Sehwag और Dravid की विरासत संभालेंगे बेटे, Aryavir Sehwag का Australia सीरीज के लिए India U-19 में चयन

Nepal Floods में 290 भारतीय लापता, फंसे 200 लोगों को निकालने में जुटा MEA

Subhash Chandra मामले में NCLT का आदेश 22,000 करोड़ की पूर्ण कर्जमाफी नहीं: सूत्र