डोनाल्ड ट्रम्प ने जो बाइडेन की आस्था को लेकर उठाए सवाल, कहा- वह ईश्वर के खिलाफ हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2020

क्लीवलैंड (अमेरिका)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नवंबर में होने वाले वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार एवं अपने प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन पर ओहायो में अपनी चुनाव प्रचार मुहिम के दौरान निजी हमला किया और ईश्वर पर बाइडेन की आस्था को लेकर सवाल उठाए। ट्रम्प ने बाइडेन के बारे में कहा, ‘‘वह कट्टरपंथी वाम एजेंडे का पालन कर रहे हैं, अपनी बंदूकों को फेंक दीजिए, अपने दूसरे संशोधन को नष्ट कर दीजिए, कोई धर्म नहीं, बाइबल को नुकसान पहुंचाओ, ईश्वर को नुकसान पहुंचाओ। वह ईश्वर के खिलाफ हैं। वह बंदूकों के खिलाफ हैं। वह हमारी ऊर्जा के खिलाफ हैं। मुझे नहीं लगता कि वह ओहायो में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।’’

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह