नासा को यह कहना बंद कर देना चाहिए कि वह चांद पर जा रहा है: ट्रंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2019

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि नासा को यह कहना बंद कर देना चहिए कि वह (नासा) चांद पर जा रहा है। उनका कहना है कि जब से उनके प्रशासन ने 2024 तक चांद पर दोबारा उतरने का लक्ष्य तैयार किया है तब से इसकी वजह से भ्रम की स्थिति पैदा हो गयी है।

यूरोप की यात्रा से लौटने के दौरान ‘एयर फोर्स वन’ से ट्रंप ने ट्वीट किया कि हम इस पर पैसा खर्च कर रहे हैं और नासा को यह नहीं कहना चाहिए कि हम चांद पर जा रहे हैं जबकि इसे तो हम 50 साल पहले ही कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: कार कंपनियों ने ट्रंप से उत्सर्जन नियमों में ढील नहीं देने का किया अनुरोध

ट्रंप ने कहा कि हम जो कुछ बड़ा कर रहे हैं, उन्हें उस पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, जैसे कि मंगल (चांद की यात्रा इसका हिस्सा है), रक्षा और विज्ञान! बहरहाल ट्रंप के इस ट्वीट का वास्तविक अर्थ अनिश्चित है। हालांकि इस ट्वीट से ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे वह अमेरिकी एजेंसी से यह अनुरोध कर रहे हों कि उसे मंगल अभियान पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और चंद्रमा का अभियान तो इस दिशा में महज एक पायदान आगे बढ़ाने जैसा है। उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने अप्रैल में 2024 तक चांद पर वापसी की योजना की घोषणा की थी। हालांकि, कुछ विशेषज्ञों को समय पर इस अभियान के पूरा होने में आशंका है।

 

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath Rally in Sambhal | कांग्रेस अल्पसंख्यकों को गोमांस खाने का अधिकार देना चाहती है, योगी आदित्यनाथ का बयान

Best Anti-Ageing Fruits: चेहरे की झुर्रियों की दूर करेंगे ये 3 फल, दिखेंगी आप जवां

Swati Maliwal ने पूर्वी दिल्ली से AAP के लोकसभा उम्मीदवार के लिए किया प्रचार

EVM Order On Remark | ईवीएम ऑर्डर पर पीएम मोदी की करारा तमाचा वाली टिप्पणी के बाद Congress ने थप्पड़ वाला तंज कसा