अमेरिका में हो रहे प्रदर्शन पर ट्रंप ने कहा- 'नायकों' को बदनाम करना चाहते हैं प्रदर्शनकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2020

माउंट रशमोर नेशनल मेमोरियल (अमेरिका)। अफ्रीकी-अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद हुए प्रदर्शनों के मद्देनजर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने देश के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माउंट रशमोर में लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदर्शनकारियों ने ‘‘हमारे इतिहास को मिटाने के लिए एक निष्ठुर मुहिम’’ चलाई। इस भीड़ में अधिकतर लोगों ने मास्क नहीं पहन रखा था। नस्ली अन्याय और पुलिस बर्बरता के खिलाफ अमेरिका में कई सप्ताह तक प्रदर्शन हुए। कुछ प्रदर्शनकारियों ने उन कनफेडरेट स्मारकों और प्रतिमाओं को नष्ट किया या क्षति पहुंचाई, जिनमें उन लोगों को सम्मान दिया गया है जो दास प्रथा को बढ़ावा देने से जुड़े थे।

प्रमुख खबरें

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को निर्देश, प्रदर्शन के नाम पर Delhi Metro और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह न रोकें

Supreme Court का Kerala को निर्देश, सबसे ऊंचे हाथी रमन की मेडिकल रिपोर्ट करें पेश

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध