ट्रम्प ने ईरान को दी कड़ी चेतावनी कहा, अमेरिका को फिर कभी धमकी मत देना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2019

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि वह अमेरिकी हितों पर हमला करता है तो उसे ‘नष्ट’ कर दिया जाएगा। ट्रम्प ने रविवार को ट्वीट किया कि यदि ईरान लड़ना चाहता है, तो यह ईरान का आधिकारिक अंत होगा। अमेरिका को फिर कभी धमकी मत देना।

इसे भी पढ़ें: ईरान के विदेश मंत्री ने अमेरिका के साथ युद्ध की संभावना को खारिज किया

ईरान और अमेरिका के बीच संबंध पिछले साल उस समय और खराब हो गए थे, जब ट्रम्प प्रशासन 2015 के परमाणु समझौते से पीछे हट गया था और उसने ईरान पर फिर से प्रतिबंध लगा दिए थे।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह