भारत के दुश्मन पर ट्रंप ने साइन किया फैसला, भीड़ की तरफ उछाल दिया पेन, जानें आ गए किसके बुरे दिन!

By अभिनय आकाश | Jan 22, 2025

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ले ली है। ट्रंप के इनोग्रेशन डे पर हरेक मूवमेंट सबसे खास था। सबसे खास था शपथ लेने के साथ ही लिए गए वो फैसले जिसका अंतर पूरी दुनिया में पड़ने वाला था। इसके साथ ही उन डॉक्यूमेंट पर साइन करने वाला वो पेन भी बहुत खास था जिसे ट्रंप ने भीड़ की तरफ उछाल दिया था। चार साल के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में ऐतिहासिक वापसी की है। 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेते ही उन्होंने कई महत्वपूर्ण फैसले किए। चुनाव जीतने के बाद ट्रंप ने जो भी ऐलान किए थे, उसे अब वो कुछ हद तक पूरा करते हुए नजर आ रहे हैं। अपने पहले एक्सीक्यूटिव ऑर्डर्स में एक के बाद एक ताबड़तोड़ फैसले लेकर पूरी दुनिया को हिलाने वाले ट्रंप ये फैसला कर चुके हैं कि वो मैक्सिको और कनाडा पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाएंगे। अमेरिका में फिर एक बार इस बात को लेकर उथल पुथल शुरू हो गई है कि क्या वाकई ट्रंप ये करने जा रहे हैं? ट्रंप ने फैसला ले लिया है यानी डिसीजन फाइनल है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप सत्ता पर काबिज होने के साथ ही ये तय कर चुके हैं कि 1 फरवरी की शुरुआत से मैक्सिको और कनाडा पर 25 प्रतिशत का टैक्स लगाया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: Trump की टैरिफ धमकियों के बीच जर्मन चांसलर से मिले मैक्रों, कहा- यूरोप को करनी चाहिए संप्रभुता की रक्षा

जस्टिन ट्रूडो और डैनियल स्मिथ ने तर्क दिया कि कनाडा ऊर्जा महाशक्ति है, जिसके पास तेल और महत्वपूर्ण खनिज भंडार है और ट्रंप के संकल्प के मुताबिक अमेरिका को तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाने के लिए कनाडा की इस संपदा की आवश्यकता होगी। कनाडा में विनिर्माण और ऑटोमोबाइल के केंद्र, ओंटारियो के प्रमुख डग फोर्ड ने कहा कि कारोबारी मुकाबला 100 प्रतिशत होने वाला है। फोर्ड ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) के साथ साक्षात्कार में कहा कि ट्रंप ने कनाडा पर आर्थिक युद्ध की घोषणा की है और हम अपनी अर्थव्यवस्था की रक्षा के लिए हर वह तरीका आजमाएंगे जो हम आजमा सकते हैं। ट्रूडो ने कहा कि अगर आवश्यक हुआ तो कनाडा जवाबी कार्रवाई करेगा।  

प्रमुख खबरें

Asian Games Archery: गणेश मणि रत्नम ने साहिल जाधव को 149-148 से हराया

Odisha Flood: CM Mohan Charan Majhi ने किया हवाई सर्वेक्षण, 1 लाख से अधिक लोग राहत शिविरों में पहुंचे

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म