डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- मुझे मिलना चाहिए था नोबेल पुरस्कार, ओबामा को क्यों मिला ?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2019

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र में सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक पुरानी टीस फिर उभर आई और उन्होंने कहा कि यह अन्याय है कि उन्हें कभी नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिला। उन्होंने शिकायत भरे लहजे में कहा कि मुझे कई चीजों के लिए नोबेल पुरस्कार मिलता अगर वे इसे निष्पक्ष तरीके से देते लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में उनके पूर्ववर्ती बराक ओबामा को साल 2009 में दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार दिए जाने पर हैरानी जतायी। ओबामा को शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।

इसे भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में अचानक पहुंचे ट्रंप, सुना PM मोदी का भाषण

उन्होंने कहा कि उन्होंने ओबामा के राष्ट्रपति बनने के तुरंत बाद उन्हें पुरस्कार दे दिया और उन्हें पता तक नहीं था कि उन्हें यह क्यों मिला। आप जानते हैं? मैं बस इस बात पर उनसे सहमत हूं। वह संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ द्विपक्षीय बैठक में बोल रहे थे।

इस तरह Trump के कंधे से Modi ने Pakistan पर कर दिया फायर, देखें पूरा वीडियो:

प्रमुख खबरें

Kerala: वायनाड के लोगों के उम्मीद, रायबरेली से जीत जाने के बाद भी हमें नहीं छोड़ेंगे राहुल गांधी

40 सालों में सबसे खराब प्रदर्शन ने बढ़ाई PM सुनक की टेंशन, लेबर पार्टी ने कर दी आम चुनाव कराने की मांग

कैंपेन के लिए फंड नहीं दे पा रही पार्टी, पुरी से कांग्रेस कैंडिडेट ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार

Lawrence Bishnoi ने खालिस्तानी आतंकी निज्जर को मरवाया? कनाडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 3 आरोपी कौन