ट्रम्प ने फ्लोरिडा में गोल्फ खेलकर क्रिसमस का दिन बिताया, कोविड राहत कार्य अधर में अटका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2020

पाम बीच (अमेरिका)। अमेरिका में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सरकार द्वारा लॉकडाउन की आशंका और राहत पैकेज पर कोई फैसला नहीं होने के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्रिसमस का दिन फ्लोरिडा में गोल्फ खेलकर बिताया। छुट्टियों के लिए ट्रम्प पाम बीच के अपने मार-ए-लागो क्लब में ठहरे हुए हैं। व्यापक कोविड सहायता और सरकारी राहत संबंधी सवालों के अधर में होने के बावजूद उनका फिलहाल कोई सार्वजनिक कार्यक्रम निर्धारित नहीं है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के बाल्टीमोर में एक बहुमंजिला इमारत में विस्फोट, 23 गंभीर रूप से घायल

हालांकि ट्रम्प ने अपने करीबी सहयोगी व दक्षिण कैरोलिना के सीनेटर लिंडसे ग्राहम के साथ शुक्रवार को गोल्फ खेला। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जुड डीरे ने कहा कि ट्रम्प को शुक्रवार सुबह में नशविले शहर में विस्फोट के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने इसके बाद के कार्यक्रमों के बारे में कुछ नहीं बताया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर