अमेरिका में immigration को अस्थाई रूप से बंद करने के विशेष आदेश पर दस्तखत करेंगे ट्रंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2020

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह कोरोना वायरस महामारी के चलते अमेरिका में अप्रवासन को अस्थाई रूप से बंद करने के विशेष आदेश पर दस्तखत करेंगे। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण से 42,094 लोगों की मौत हो चुकी है और साढ़े सात लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं। ट्रंप ने सोमवार रात ट्वीट किया, ‘‘अदृश्य दुश्मन के हमले के मद्देनजर, साथ ही हमारे महान अमेरिकी नागरिकों की नौकरियों को बचाने के लिए, मैं संयुक्त राष्ट्र में अस्थाई रूप से अप्रवासन को निलंबित करने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करूंगा।’’ 

ट्रम्प के कार्यकारी आदेश का ब्यौरा फिलहाल सामने नहीं आया है। उन्होंने यह भी बताया कि वह इस आदेश पर कब हस्ताक्षर करेंगे। ट्रंप ने अप्रवासन वीजा को निलंबित करने की बात की है, हालांकि गौरतलब है कि भारतीय आईटी पेशेवरों के बीच लोकप्रिय एच-1बी वीजा एक गैर-अप्रवासी वीजा है। चूंकि ट्रंप ने यह तर्क दिया है कि अमेरिकी नागरिकों की नौकरियों की रक्षा करने की जरूरत है, ऐसे में गैर-अप्रवासी वीजा भी उनके निशाने पर आ सकता है। कोरोना वायरस महामारी के चलते अमेरिका में रिकॉर्ड संख्या में छंटनी हो रही है और पिछले सप्ताह 2.2 करोड़ अमेरिकी नागरिकों ने बेरोजगारी लाभ के लिए आवेदन किया है।

प्रमुख खबरें

भारत को शुक्रिया बोलते ही बलूचों पर पाक ने की Fighter Jet से बमबारी, अब होगा तगड़ा पलटवार?

Jio Credit में Bank of America करेगा $1.92 Billion का निवेश, 49.9% हिस्सेदारी के साथ मेगा Deal

Narendra Modi रात को नहीं सो पा रहा, हम उन्हें पागल कर देंगे, Rahul Gandhi का बड़ा दावा

अब कैंची अटैक की तैयारी में हूती, सऊदी पर होगा दो तरफा हमला?