By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2025
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने इस कार्यकाल में पहली बार एशिया की यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरान ट्रंप के निवेश समझौतों और शांति प्रयासों पर चर्चा करने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि वह शी चिनफिंग के साथ फेंटेनाइल की तस्करी और चीन द्वारा अमेरिका से सोयाबीन की कम खरीद पर चर्चा करने की योजना बना रहे हैं। ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि हमारे किसानों का ध्यान रखा जाए। और वह भी यही चाहते हैं।’’
मलेशिया की अपनी लंबी उड़ान के तहत कतर में ईंधन भरवाने के दौरान ट्रंप ने अपने विमान में कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी और प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से भी मुलाकात की। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने गाजा में सुरक्षा समझौतों की प्रगति पर चर्चा की।