उच्चतम न्यायालय के लिए किसी महिला न्यायाधीश को नामित करेंगे ट्रंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश रूथ बी गिन्सबर्ग के निधन के बाद रिक्त हुए पद के लिए किसी महिला उम्मीदवार को नामित करेंगे। ट्रंप ने शनिवार को उत्तरी कैरोलिना में एक चुनावी रैली में समर्थकों से कहा, ‘‘मैं अगले सप्ताह किसी को नामित करूंगा। मैं कह सकता हूं कि यह एक महिला होगी। कोई अगर मुझसे अभी पूछे तो मैं कहूंगा कि एक महिला पहले स्थान पर होंगी।’’ गिन्सबर्ग का कैंसर से शुक्रवार को निधन हो गया। वह 87 वर्ष की थीं।

प्रमुख खबरें

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार

चंडीगढ़ में आयोजित Rodrigues Memorial Seminar में सैन्य विशेषज्ञों ने आर्टिलरी के आधुनिकीकरण पर मंथन किया

राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल... Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया

Bigg Boss 20 में ट्रोलर्स पर भड़के Salman Khan, Varun Dhawan और David Dhawan ने किया सपोर्ट