By अभिनय आकाश | Dec 19, 2025
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ जिहादी जंग देखने को मिल रही है। उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश जल रहा है। कट्टरपंथियों ने जमकर आगजनी की है। तोड़फोड़ की है। पथराव किया है। कट्टरपंथियों ने तोड़फोड़ की है। उसकी तस्वीरें सामने आई है। शेख हसीना की सरकार गिराने में शामिल उस्मान हादी को कुछ दिन पहले सिंगापुर में गोली मार दी गई थी और इसके बाद उसे सिंगापुर शिफ्ट किया गया। दरअसल बांग्लादेश में गोली मारने के बाद उसको इलाज के लिए सिंगापुर भेजा गया था। वहां उसकी मौत हो गई। बांग्लादेश में हिंसा भड़क उठी है। कहीं अखबार के दफ्तरों को टारगेट करके जला दिया जा रहा है और कहीं पर प्रदर्शन की सड़क से जो तस्वीर आ रही है वो भी डराने वाली है। हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। सरकारी दफ्तरों को निशाना बनाया गया। यहां तक कि भारतीय उच्चायोग के बाहर भी जमकर प्रदर्शन वहां पर किया गया। 5 अगस्त से पहले जो कुछ छात्र आंदोलन के नाम पर हो रहा था बांग्लादेश में एक बार फिर से ठीक उसी जैसी तस्वीर दिख रही है।
ढाका में जारी एक बयान में अंतरिम सरकार ने नागरिकों से हिंसा के सभी रूपों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया, जिसे उसने कुछ अलग-थलग आतंकवादी समूहों द्वारा अंजाम दिया जा रहा बताया। उसने कहा कि हिंसा, भय, आगजनी और विनाश के ऐसे कृत्यों की स्पष्ट रूप से निंदा की जाती है। बयान में कहा गया है कि हम हिंसा, भय, आगजनी और खिड़कियां तोड़ने की सभी गतिविधियों की कड़ी और अचेतन रूप से निंदा करते हैं और यह भी कहा गया है कि बांग्लादेश एक महत्वपूर्ण मोड़ पर ऐतिहासिक लोकतांत्रिक परिवर्तन से गुजर रहा है और चेतावनी दी गई है कि अराजकता पैदा करने के प्रयासों को देश के शांति के मार्ग को पटरी से उतारने की अनुमति नहीं दी जाएगी।