धूल चेहरे पर था आईना साफ करता रहा..., Codeine cough syrup case में CM Yogi का अखिलेश पर तंज

By अंकित सिंह | Dec 19, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कोडीन कफ सिरप मामले को लेकर समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि एसटीएफ और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों के समाजवादी पार्टी से संबंध हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, समाजवादी पार्टी की संलिप्तता और उजागर होगी। उन्होंने आगे कहा कि राज्य स्तरीय विशेष जांच दल (एसआईटी) इस मामले की जांच कर रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) के अधिकारी इस एसआईटी का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि जांच से पता चलेगा कि इस पूरे घोटाले में किसने पैसा लिया और इससे जुड़े सभी पहलू सामने आएंगे।

विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले विधान भवन में प्रवेश के दौरान पत्रकारों से बातचीत में एक सवाल के जवाब में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी जांच जारी है और अभी तक जितने लोग पकड़े गए हैं, उनके तार समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं। जांच होने दीजिए, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पहले से ही कुख्यात रही है और इस पूरे मामले में उसकी संलिप्तता सामने आएगी। 

इसे भी पढ़ें: कड़ाके की ठंड और कोहरे ने उत्तर प्रदेश को जकड़ा, ताजमहल भी धुंधला, अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ घटी, प्रयागराज और वाराणसी में जल रहे अलाव

योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘इस मामले की जांच के लिए एक राज्य स्तरीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) काम कर रही है, जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस और एफएसडीए (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन) से जुड़े अधिकारी शामिल हैं। किन-किन लोगों तक इस अवैध कारोबार का पैसा पहुंचा है, यह सब जांच में सामने आएगा।’’ सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयानों पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उनके बारे में बस यही कहूंगा-‘यही कसूर मैं बार-बार करता रहा, धूल चेहरे पर थी और आईना साफ करता रहा।’’ योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘माफियाओं के साथ इनकी (अखिलेश यादव) भी तस्वीरें हैं। जांच होने दीजिए, दूध का दूध और पानी का पानी सामने होगा।’’ 

प्रमुख खबरें

Congress और गुजरात एक-दूसरे के पर्याय हैं, पदभार संभालने के बाद बोले महासचिव रणदीप सुरजेवाला

सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश से वृश्चिक और धनु राशि वालों के Career में आएंगे सकारात्मक बदलाव

Mayawati का ऐलान: UP, उत्तराखंड और पंजाब चुनाव में BSP युवाओं को देगी तरजीह

Ganesh Chaturthi Celebration: गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और Vrat Katha, क्या है चंद्र दर्शन की मनाही?