ट्रंप चाहते हैं योग्यता के आधार पर अमेरिका आए लोग, दीवार बनाने पर दिया जोर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को इस बात पर जोर दिया कि सीमा पर दीवार बनाकर ही अवैध प्रवासियों और मादक पदार्थों को देश में आने से रोका जा सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि लोग योग्यता के आधार पर अमेरिका आए। ट्रंप ने आव्रजन प्रस्ताव पर व्हाइट हाउस में रिपब्लिकन नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में पत्रकारों से कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि लोग योग्यता के आधार पर आए।

इसे भी पढ़ें- इमरान से मुलाकात के दौरान पाक सीनेटर के सुरक्षा कर्मी की मौजूदगी से पाक सीनेट ख़फा

हम चाहते हैं कि ऐसे लोग आए जो हमारे देश में चल रही इन सभी कंपनियों को आगे बढ़ाने में सफलतापूर्वक मदद कर सकें।’’ उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में अमेरिका अच्छा कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘हमारे पास कई लोग हैं जिनकी वास्तव में हमें जरुरत है। हमारे देश के इतिहास में यहां न्यूनतम बेजरोजगारी दर है।

इसे भी पढ़ें- अमेरिका बढ़ते जटिल और अनिश्चित माहौल का सामना कर रहा है: कोट्स

हमारे यहां 50 से ज्यादा वर्षों से अफ्रीकी अमेरिकी, एशियाई अमेरिकी, हिस्पैनिक अमेरिकी हैं।’’ ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका में अवैध प्रवासियों को आने से रोकने के लिए सीमा पर एक दीवार बनानी जरुरी है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें दीवार बनानी होगी। हमारे पास किसी तरह का बैरिकेड..स्टील का बैरिकेड होना चाहिए। इसे बना लिया गया है।’’

 

प्रमुख खबरें

भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर विफल, जनता लोकसभा चुनाव में उसे सबक सिखाएगी: हुड्डा

Election Commission प. बंगाल में चौथे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 578 कंपनी तैनात करेगा

IPL 2024 MI vs KKR: नहीं थम रहा मुंबई इंडियंस के हार का सिलसिला, 12 साल बाद कोलकाता ने वानखेड़े में फहराया जीत का पताका

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें