PM Modi को हटाना चाहते हैं ट्रंप? क्या है असल मकसद, अब शुरू होगा असली खेल

By अभिनय आकाश | Aug 13, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी साजिश शुरू हो गई है। कई लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री रहते हुए भी मोदी को हटाने की खूब कोशिशें हुईं। लेकिन जब से वो प्रधानमंत्री बने हैं तब से ये कोशिशें और तेज हो गई हैं। अब तो स्थिति ऐसी हो गई है कि इस षड़यंत्र में कई देश शामिल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि जिस तरह से डीप स्टेट ने बांग्लादेश में शेख हसीना को हटाया था। उसी तरह से एक बार फिर पीएम मोदी को हटाने के लिए डीप स्टेट ने एक बार फिर पूरी जान लगा दी है। डीप स्टेट यानी जिसमें सीआईए शामिल है। इसमें वो विदेशी कंपनियां भी शामिल हैं जो भारत के बाजारों पर कब्जा करना चाहती हैं। निश्चित रूप से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल हो सकते हैं। इन सभी का मकसद है कि मोदी को जाना होगा। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के 'सूट वाले ओसामा' की न्यूक्लियर धमकी, क्या है ट्रंप का असली खेल?

140 करोड़ वाले भारतीय बाजार पर कब्जा करना मकसद

कहा तो ये भी जाता है कि अमेरिका में कोई भी राष्ट्रपति हो वो डीप स्टेट के इशारे पर ही काम करता है। बाइडेन के समय में भी डीप स्टेट ने भारत पर कई हमले किए। लेकिन इस बार भारत को उम्मीद थी कि डोनाल्ड ट्रंप सत्ता में वापस आएंगे तो भारत और अमेरिका के रिश्ते नई ऊंचाईयों पर पहुंचेंगे। लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने आते ही अपना रंग दिखा दिया। मामला तब बिगड़ा जब अमेरिका की बड़ी बड़ी कंपनियों ने ट्रंप पर दबाव बनाया कि उन्हें 140 करोड़ वाले भारतीय बाजार पर कब्जा करना है। डेयरी प्रोडक्ट से लेकर हथियार बेचने हैं। 

इसे भी पढ़ें: भारतीय राजनयिकों को पानी, गैस, अखबार देने पर लगाई रोक, अब हिंदुस्तान ने पाक उच्चायोग को कर दिया टाइट

पीएम मोदी को हटाकर क्या मिलेगा? 

खतरा इतना बड़ा है कि कुछ समय पहले पीएम मोदी ने कहा था कि मैं जानता हूं कि व्यक्तिगत रूप से मुझे बहुत बड़ी कीमत चुकानी होगी। लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूं। लेकिन सवाल है कि डीप स्टेट को पीएम मोदी को हटाकर क्या मिलेगा? डोनाल्ड ट्रंप पीएम मोदी के पीछे हाथ धोकर क्यों पीछे पड़ गए हैं। भारत की ही विपक्षी पार्टियों ने डोनाल्ड ट्रंप की भाषा बोलनी क्यों शुरू कर दी है। इन सबमें सबसे बड़ा सवाल कि क्या भारत में भी बांग्लादेश जैसा बड़ा बवाल खड़ा होने वाला है? ये बात तो किसी से छुपी नहीं है कि डीप स्टेट भारत को आर्थिक, सामरिक, व्यापारिक, सैन्य रूप से बढ़ता हुआ नहीं देख सकता। ये चाहते हैं कि भारत के बाजारों पर अमेरिकी कंपनियों का कब्जा हो।  

ऑपरेशन सिंदूर के बाद ट्रंप और डीप स्टेट की हालत खराब हुई 

लेकिन जब पीएम मोदी ने साफ कर दिया कि अपने लोगों, किसानों और राष्ट्रहितों को ध्यान रखते हुए हम उतना ही व्यापार करेंगे जितना हमारे लिए लाभकारी है। इसने डीप स्टेट को हिला कर रख दिया। लेकिन असली मामला तब पलटा जब ऑपरेशन सिंदूर हुआ। जिस तरह से भारत ने पाकिस्तान में घुसकर तबाही मचाई। पाकिस्तान को अमेरिका की गोद से निकालकर मारा। पाकिस्तान में खड़े  अमेरिकी एफ 16 को नुकसान पहुंचाया। उसने ट्रंप और डीप स्टेट की हालत खराब कर दी। उसी के बाद से अमेरिका की तरफ से बड़ा षड़यंत्र शुरू हो गया। 

प्रमुख खबरें

Telangana के Suryapet में ट्रक से टकराई बस, छह लोगों की मौत और 17 घायल

Nepal Floods: CM Vishnu Deo Sai ने जताया शोक, फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन जारी

Singer Ankit Baliyan की Shamli में गोली मारकर हत्या, जिम से बाहर निकलते ही हमलावरों ने की फायरिंग

Tibet में Flash Flood से भारी तबाही, 3 लोगों की मौत और 265 लापता, बचाव कार्य जारी