By अभिनय आकाश | Oct 13, 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इज़राइली संसद में संबोधन में प्रदर्शनकारियों ने कुछ देर के लिए बाधा डाली। भाषण में बाधा डालने के बाद नेसेट के एक सदस्य को तुरंत निष्कासित कर दिया गया। संयुक्त हदाश-ताअल पार्टी के सदस्य ओफ़र कासिफ और आयमन ओदेह को बाहर निकाला गया, जिनमें से एक ने नरसंहार लिखा एक छोटा सा बोर्ड पकड़ा हुआ था। सुरक्षाकर्मी तेज़ी से आगे बढ़े और उन्हें बाहर निकाला, जबकि ट्रंप मंच पर खड़े होकर कार्यवाही देख रहे थे। जब उन्हें हटाया जा रहा था, तो नेसेट के अन्य सदस्य ट्रंप! ट्रंप! ट्रंप! के नारे लगा रहे थे।
कासिफ़ ने कहा, यह वो तख्ती है जिसे मैंने अपने दोस्त आयमन ओदेह के साथ मिलकर खड़ा किया था। हम यहाँ अशांति फैलाने नहीं, बल्कि न्याय की माँग करने आए हैं। सच्ची शांति जो इस देश के दोनों लोगों को विनाश से बचाएगी, वह केवल कब्जे और रंगभेद के अंत और इज़राइल के साथ एक फ़िलिस्तीनी राज्य की स्थापना के साथ ही आएगी। कब्ज़ा करने वाले बनने से इनकार करो! खून-खराबे वाली सरकार का विरोध करो।