सीजफायर को लेकर ट्रंप दावे ही कर रहे थे, मिसाइल दाग कर खामनेई ने दिया ऐसा बयान, हिला अमेरिका

By अभिनय आकाश | Jun 24, 2025

एक ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सीजफायर को लेकर सहमति बन गई है। लेकिन इसके कुछ ही घंटों बाद ईरान ने इजरायल पर मिसाइल से अटैक कर दिया। इजरायली डिफेंस फोर्स ने खुद इस बात की जानकारी दी कि 24 घंटे के भीतर ईरान ने तीन बार मिसाइल से हमला किया है। इस हमले में छह नागरिकों की मौत भी हुई। इस हमले को लेकर तेल अवीव में लगातार सायरन बज रहे हैं और लोग सेफ हाउस में शिफ्ट हो रहे हैं। ऐसे में अब ट्रंप के सीजफायर वाले दावे को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लगता तो ऐसा ही है कि अमेरिका के इस ऐलान से ईरान को कोई फर्क नहीं पड़ता है।  

इसे भी पढ़ें: Iran-Russia की मीटिंग, गुस्से में पुतिन, कहा- बाहरी हस्तक्षेप दुनिया को बड़े खतरे की ओर ले जा रही

उन्होंने कहा कि सभी ईरानियों के साथ मैं अपने जाबांज सशस्त्रों बलों का आभार जताता हूं जो अपने खून के आखिरी बूंद तक देश की रक्षा के लिए तैयार रहते हैं और जिन्होंने दुश्मन के किसी भी हमले का आखिरी क्षण तक जवाब दिया। इस जंग को रोकने के लिए 24 घंटे की डेडलाइन के बाद भी ईरान के हमले बताते हैं कि वो आखिरी दम तक जंग लड़ने की ताकत को दिखाना चाहता है। अरागची ने अपने संदेश में कहा हमारे सैन्य अभियानों को रोकने पर अंतिम निर्णय बाद में लिया जाएगा।

इससे पहले  ट्रंप ने इजराइल और ईरान के बीच संघर्षविराम की घोषणा ईरान द्वारा कतर में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर सोमवार को सीमित मिसाइल हमला किए जाने के तत्काल बाद की। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर घोषणा में कहा गया कि वाशिंगटन समयानुसार मध्य रात्रि के आसपास शुरू होने वाला संघर्षविराम युद्ध को आधिकारिक तौर पर समाप्त करेगा। अस्थायी संघर्षविराम के पहले चरण के एक घंटे से अधिक समय बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया में अपने पोस्ट में कहा कि संघर्ष विराम अब प्रभावी है। कृपया इसका उल्लंघन न करें। 

प्रमुख खबरें

JioTag 2 Launch: अब iPhone और Android दोनों पर चलेगा रिलायंस का नया Smart Tracker, जानें क्या हैं फीचर्स

Hardik Pandya और Mahieka Sharma की तिरुमला यात्रा, Wedding Rumours के बीच लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद

Jasprit Bumrah की Knee Injury ने बढ़ाई Team India की टेंशन, Sri Lanka के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण पड़ेगा कमजोर

FDI proposals: भारत ने 2025-26 में चीन के एक और हांगकांग के 13 प्रस्तावों को दी मंजूरी