Iran-Russia की मीटिंग, गुस्से में पुतिन, कहा- बाहरी हस्तक्षेप दुनिया को बड़े खतरे की ओर ले जा रही

Iran-Russia
ChatGPT
अभिनय आकाश । Jun 23 2025 7:55PM

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को कहा कि ईरान के साथ संघर्ष में मध्य पूर्व से बाहर की शक्तियों की भागीदारी दुनिया को बड़े खतरे की ओर ले जा रही है।

वैसे तो ईरान पर हमले की कई देशों ने निंदा की है। लेकिन रूस खुलकर अमेरिका के अटैक कि खिलाफत कर रहा है। इन सब के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ रूस के राष्ट्रपति संग बैठक हुई है, जिसे ट्रंप का खेल बिगाड़ने की प्लानिंग के तौर पर देखा जा रहा है। अमेरिका द्वारा ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों पर किए गए हमले के बाद अब पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलते दिख रहे हैं। दोनों मुल्क एक दूसरे पर वार पलटवार कर रहे थे। लेकिन बीते दिनों जिस तरह ईरान ने इजरायली धरती को सुलगाया और बेहिसाब बारूद बरसाया। उससे न केवल तेल अवीव बल्कि वाशिंगटन तक में खलबली मच गई। इसके बाद से ये सवाल उठने लगे कि क्या ईरान इजरायल युद्ध में पुतिन की एंट्री हो सकती है?

इसे भी पढ़ें: Midnight Hammer Inside Story: नेतन्याहू ने क्या दिखाया, क्या सुनाया, 22 साल बाद अमेरिका को सीधे जंग में उतरने के लिए कैसे मनाया

रूस ने जिस अंदाज में दुनिया के सामने इस हमले को लेकर बात कही वो अपने आप में खास थी। अब  रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को कहा कि ईरान के साथ संघर्ष में मध्य पूर्व से बाहर की शक्तियों की भागीदारी दुनिया को बड़े खतरे की ओर ले जा रही है। इससे पहले पुतिन ने मास्को में ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की मेजबानी की और उनसे कहा कि उनके देश पर अमेरिकी बमबारी का कोई औचित्य नहीं है और मास्को ईरानी लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़