पेंगुइन के साथ ग्रीनलैंड चले गए ट्रंप! एक Meme ने कैसे उड़ाई पूरे यूरोप की नींद

By अभिनय आकाश | Jan 24, 2026

अमेरिका ने एक बार फिर ग्रीनलैंड की ओर अपना ध्यान केंद्रित किया है, इस बार आधिकारिक बयानों के माध्यम से नहीं, बल्कि एक वायरल मीम के ज़रिए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप डेनमार्क से ग्रीनलैंड हासिल करने की अपनी इच्छा बार-बार ज़ाहिर की है। लेकिन इस बार ट्रंप व्यापक रूप से साझा किए जा रहे निहिलिस्ट पेंगुइन मीम के ऑनलाइन ट्रेंड में शामिल हो गए हैं। व्हाइट हाउस द्वारा साझा की गई एक एआई-जनरेटेड तस्वीर में ट्रंप को एक पेंग्विन के साथ बर्फीले पहाड़ों की ओर बढ़ते दिखाया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। ट्रंप ने वर्नर हर्ज़ोग की डॉक्यूमेंट्री से निकले प्रसिद्ध 'लोनली पेंग्विन' मीम का सहारा लिया है। एआई द्वारा बनाई गई इस तस्वीर में पेंग्विन के हाथ में अमेरिकी झंडा है और पहाड़ों पर ग्रीनलैंड का ध्वज। Embrace The Penguin कैप्शन के साथ साझा की गई यह पोस्ट दिखाती है कि कैसे ट्रंप गंभीर कूटनीतिक लक्ष्यों के लिए इंटरनेट संस्कृति और मीम का उपयोग कर रहे हैं। हालांकि मूल वीडियो में पेंग्विन अंटार्कटिका की गहराई में खो जाता है, लेकिन ट्रंप ने इसे एक नए 'सफर' के रूप में पेश किया है।

इसे भी पढ़ें: Peace या Piece? एलन मस्क ने दावोस में उड़ाया ट्रंप के ड्रीम प्रोजेक्ट का मजाक, ठहाकों से गूंजा WEF

कुछ दिनों पहले, ट्रंप ने एक कृत्रिम छवि साझा की थी जिसमें वे, उपराष्ट्रपति जेडी वैंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो एक अमेरिकी ध्वज और ग्रीनलैंड को अमेरिकी क्षेत्र घोषित करने वाले एक चिन्ह के बगल में खड़े दिखाई दे रहे थे। छवि में, ट्रंप अमेरिकी ध्वज पकड़े हुए हैं और उनके बगल में एक चिन्ह है जिस पर लिखा है: ग्रीनलैंड - अमेरिकी क्षेत्र, स्थापना 2026। 

प्रमुख खबरें

महंगाई का डबल झटका: April Inflation Rate साल के शिखर पर, RBI ने भी दी बड़ी Warning

WPL 2025 की Star Shabnim Ismail की वापसी, T20 World Cup में South Africa के लिए फिर गरजेंगी

क्रिकेट में Rahul Dravid की नई पारी, European T20 League की Dublin फ्रेंचाइजी के बने मालिक

El Clásico का हाई ड्रामा, Barcelona स्टार Gavi और Vinicius के बीच हाथापाई की नौबत