मलेशिया के PM संग नाचते-नाचते ट्रंप ने अब इस देश पर ठोक दिया 10% का टैरिफ, दुनिया हैरान!

By अभिनय आकाश | Oct 27, 2025

मलेशिया की राजधानी क्वालालंपुर के एयरपोर्ट पर उतरते ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप थिरकने लगे। इसे ट्रंप का फेमस डांस स्टेप बताया जाता है। अक्सर ट्रंप को इस तरह थिरकते देखा गया है। 23 घंटे की लंबी फ्लाइट के बाद 79 साल के ट्रंप तरो ताजा नजर आए। लेकिन इसी दौैरान एक देश के लिए अमेरिका से बुरी खबर भी आई। कनाडा पर ट्रंप ने 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ का ऐलान कर दिया। ओंटारियो के ‘प्रीमियर’ डग फोर्ड ने कहा था कि वह सप्ताहांत के बाद इस विज्ञापन को हटा देंगे और यह विज्ञापन शुक्रवार रात को वर्ल्ड सीरीज के पहले मैच के दौरान प्रसारित किया गया था।  

इसे भी पढ़ें: हमास संग पाक की साजिश, भारत में क्या तगड़ा खेल करने वाले हैं नेतन्याहू, दुनिया में खलबली!

कई कनाडाई उत्पादों पर 35 प्रतिशत शुल्क लगाया गया है जबकि इस्पात और एल्युमीनियम पर 50 प्रतिशित शुल्क लगाया गया है। ऊर्जा उत्पादों पर 10 प्रतिशत शुल्क है जबकि अधिकतर वस्तुएं अमेरिका-कनाडा-मेक्सिको समझौते के अंतर्गत आती हैं और शुल्क से मुक्त हैं। ट्रंप और कार्नी दोनों मलेशिया में दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे लेकिन ट्रंप ने उनके साथ यात्रा कर रहे पत्रकारों से कहा कि उनका वहां कार्नी से मिलने का कोई कार्यक्रम नहीं है। ट्रंप ने कहा कि दो बार राष्ट्रपति रहे रीगन के रुख को विज्ञापन में गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। 

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद