मेक्सिको के मादक पदार्थ गिरोहों को ‘आतंकवादी समूह’ में शामिल करेंगे ट्रंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को ऑनलाइन प्रकाशित एक साक्षात्कार में कहा कि वह मेक्सिको के मादक पदार्थ तस्कर गिरोहों को आतंकवादी समूह करार देने की योजना बना रहे हैं। ट्रंप का यह कदम ऐसे समय सामने आया है जब उत्तर मेक्सिको में गोलीबारी की घटना में मोरमोन समुदाय की नौ महिलाओं और बच्चों के मारे जाने के बाद ट्रंप ने नवंबर की शुरुआत में इन तस्कर गिरोहों के खिलाफ ‘‘युद्ध’’ का आह्वान किया था। पीड़ितों के पास अमेरिका और मेक्सिको की दोहरी नागरिकता थी।

कंजर्वेटिव मीडियाकर्मी बिल ओरीली ने साक्षात्कार में ट्रंप से पूछा कि क्या आप मेक्सिको के मादक पदार्थ तस्कर गिरोहों को आतंकवादी समूह करार देने जा रहे हैं और उन पर ड्रोन से हमले करना चाहते हैं। इस पर ट्रंप ने कहा कि मैं यह नहीं बताने वाला कि मैं क्या करने जा रहा हूं लेकिन उन्हें (आतंकवादी समूह) करार दिया जायेगा।

प्रमुख खबरें

Garhwal Commissioner ने जारी किए निर्देश, भारी बारिश के चलते थमी Char Dham Yatra

Election Commission में मतभेद और नियुक्ति प्रक्रिया पर Congress ने उठाए सवाल

Pakistan के Dera Ismail Khan में चेकपॉइंट पर आत्मघाती हमला, 11 की मौत, TTP ने ली जिम्मेदारी

राजनीति नहीं, समाज बने शक्ति केंद्र: प्रो. संजय द्विवेदी