अमेरिकी संसद हिंसा पर रिपब्लिकन नेता ने कहा - चुनाव बाद ट्रंप के आचरण की इतिहास में निर्मम व्याख्या होगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2021

वाशिंगटन। भारतीय अमेरिकी रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण से उनके समर्थकों के कैपिटल (संसद भवन) पर हमला करने के लिए भड़कने का दावा करते हुए इसकी निंदा की कहा कि चुनाव बाद उनके आचरण की ‘इतिहास में निर्मम व्याख्या होगी।’’ हेली ने रिपब्लिकन राष्ट्रीय समिति की शुक्रवार को फ्लोरिडा में हुई एक बैठक में कहा, ‘‘हम अपने अहम मतभेदों के बारे में चर्चा कर सकते हैं, और हमें ऐसा करना चाहिए, लेकिन हमें अमेरिकी जनता को एक दूसरे के खिलाफ खड़ा करना बंद करना चाहिए- और इस रिपब्लिकन पार्टी को इसमें नेतृत्व करना चाहिए।’’ अमेरिका के कई मीडिया संस्थानों ने शुक्रवार के हेली के भाषण के अंशों को प्रकाशित किया है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर