अमेरिका के संसद भवन में बवाल होने के बाद कैबिनेट की दो महिला सदस्यों ने दिया इस्तीफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2021

वाशिंगटन।अमेरिका के कैपिटल (संसद भवन) में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों के हंगामे से आहत कैबिनेट की दो महिला सदस्यों शिक्षा मंत्री बेटसे देवोस और परिवहन मंत्री इलेन चाओ ने इस्तीफा दे दिया है। देवोस का इस्तीफा शुक्रवार से प्रभाव में आ गया। उन्होंने कहा, ‘‘कैपिटल हिल पर हमला उनके लिए निर्णायक रहा। वहीं चाओ ने कहा कि हिंसा से वह बहुत आहत हैं। चाओ का इस्तीफा सोमवार से प्रभाव में आएगा। राष्ट्रपति ट्रंप को बृहस्पतिवार को भेजे अपने इस्तीफे में देवोस ने कहा, ‘‘यह बर्ताव देश के लिए बिल्कुल अनुचित है। इसमें कुछ गलत नहीं है कि आपके बयानों का प्रभाव पड़ा। यह मेरे लिए निर्णायक रहा।’’ इससे पूर्व परिवहन मंत्री चाओ ने भी अपने इस्तीफे की घोषणा की।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर