विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है सरकार, सत्य राहुल गांधी और कांग्रेस के साथ: पायलट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया और कहा कि सत्य राहुल गांधी और उनकी पार्टी के साथ है, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के प्रयास कभी सफल नहीं होंगे। उन्होंने बातचीत में यह भी कहा कि सरकार के रवैये से स्पष्ट है कि वह विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है।

इसे भी पढ़ें: 'MVA सरकार अयोध्या में बनाना चाहती है महाराष्ट्र सदन', आदित्य बोले- चुनाव जीते या हारे, हम अपना वचन पूरा करते हैं

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘दिल्ली पुलिस कांग्रेस कार्यालय में घुस गई। कई नेताओं के साथ दुर्व्यवहार हुआ। इससे पता चलता है कि सरकार का रवैया तानाशाही वाला है और वह विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है।’’ इससे पहले, उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘केंद्र सरकार जो नफरत और बदले की राजनीति कर रही है, वह लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है। असत्य, अन्याय और अनीति द्वारा सत्य को दबाने के भाजपा के प्रयास कभी सफल नहीं होंगे।’’ उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘सत्य राहुल गांधी जी और कांग्रेस के साथ है जो किसी भी अत्याचार के समक्ष न झुकेगा और न डरेगा।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी से हाथापाई और हिरासत पर बोले शशि थरूर, सरकार का रवैया शर्मनाक, दूर होकर भी दिल दिल्ली में है

साइबेरिया में संदिग्ध Plague पर Donald Trump करेंगे Vladimir Putin से बात

India-Ghana Relations | विदेश मंत्री जयशंकर का घाना दौरा! भारत-अफ्रीका संबंधों को मिली नई ताकत, कृषि और विज्ञान क्षेत्र में बड़े समझौते

Black Sea में बुल्गारिया तट के पास ड्रोन हमले में डूबा वाणिज्यिक पोत