स्वाति मालीवाल के आरोपों की निष्पक्ष जाँच करवा कर सच को जनता के सामने लाया जाना चाहिए

By नीरज कुमार दुबे | Jan 21, 2023

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल पर फर्जी स्टिंग कर दिल्ली पुलिस को बदनाम करने का जो आरोप लगाया जा रहा है उसकी निष्पक्ष जाँच कराये जाने की जरूरत है। हालांकि इसमें कोई दो राय नहीं कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महिला विरोधी अपराधों की संख्या कम नहीं हुई है। यह भी सही है कि दिल्ली में आज भी महिलाएं रात को अकेले बाहर निकलने में असुरक्षित महसूस करती हैं। लेकिन स्वाति मालीवाल मामले में सामने आया वीडियो कुछ गंभीर सवाल भी खड़े कर रहा है जिसके जवाब जनता के सामने आने चाहिए।

वहीं भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भी आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए पूछा है कि दिल्ली को बदनाम करने के लिए यह साजिश क्यों रची गयी। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने भी दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल से छेड़छाड़ के आरोपों को लेकर दावा किया है कि ये आरोप राष्ट्रीय राजधानी को बदनाम करने के लिए दिल्ली में सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी द्वारा रची गई साजिश का हिस्सा हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि वह ‘‘दिल्ली को बदनाम और बर्बाद करने के लिए किस हद तक जाएंगे।’’ 

हम आपको बता दें कि भाजपा नेताओं का आरोप है कि ‘आप’ सरकार द्वारा नियुक्त स्वाति मालीवाल ने केंद्र के अधीन आने वाली दिल्ली पुलिस को निशाना बनाने के लिए जानबूझकर इस घटना की पृष्ठभूमि तैयार की। दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष विरेंद्र सचदेव ने भी कहा है कि हरीश चंद्र जो मालीवाल से कथित छेड़छाड़ का आरोपी है वास्तव में संगम विहार इलाके में आप का प्रमुख कार्यकर्ता है। उन्होंने एक तस्वीर भी जारी की जिसमें आरोपी आप विधायक प्रकाश जरवाल के लिए प्रचार करता दिख रहा है।

इसे भी पढ़ें: नशे में धुत्त व्यक्ति ने Swati Maliwal के साथ की छेड़छाड़ की कोशिश, कार ने 10-15 मीटर तक घसीटा

गौरतलब है कि स्वाति मालीवाल ने गुरुवार को आरोप लगाया था कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के बाहर नशे में धुत एक कार सवार ने उनके साथ छेड़छाड़ की और फिर उन्हें अपनी गाड़ी से 10-15 मीटर तक घसीटा। स्वाति मालीवाल का दावा है कि गाड़ी की खिड़की में उनका हाथ फंस गया था, तभी वाहन चालक ने कार आगे बढ़ा दी। इस मामले में 47 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा