DCW chief molestation Case | स्वाति मालीवाल का स्टिंग दिल्ली को बदनाम करने की साजिश? भाजपा का दावा- आरोपी ‘आप’ सदस्य

Swati Maliwal
ANI

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) प्रमुख स्वाति मालीवाल से छेड़छाड़ के दावों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि जिस व्यक्ति पर उन्होंने आरोप लगाया है वह ‘आप’ सदस्य है और उनका ‘नाटक’ एक साजिश का हिस्सा था जो अब ‘पर्दाफाश’ हो गया है।

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) प्रमुख स्वाति मालीवाल से छेड़छाड़ के दावों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि जिस व्यक्ति पर उन्होंने आरोप लगाया है वह ‘आप’ सदस्य है और उनका ‘नाटक’ एक साजिश का हिस्सा था जो अब ‘पर्दाफाश’ हो गया है। आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा नियुक्त मालीवाल पर भाजपा के कई नेताओं ने निशाना साधा। इस मुद्दे पर ‘आप’ की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।

इसे भी पढ़ें: रक्षा मंत्रालय ने अपने क्षेत्र में दूरसंचार अवसंरचना स्थापित करने के नियमों में ढील दी

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष मालीवाल ने आरोप लगाया था कि रात में निरीक्षण के दौरान एक नशे में धुत व्यक्ति ने उनके साथ कथित छेड़छाड़ की और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के बाहर उनकी कार द्वारा 10-15 मीटर तक घसीटा। मालीवाल का दावा है कि गाड़ी की खिड़की में उनका हाथ फंस गया था, तभी वाहन चालक ने कार आगे बढ़ा दी। इस घटना के बाद दक्षिण दिल्ली के संगम विहार निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने ट्वीट किया कि मालीवाल के ‘नाटक’ का पर्दाफाश हो गया है।

इसे भी पढ़ें: सोशल मीडिया ‘इंफ्लूएंसर’ के लिए हितों का खुलासा करना अनिवार्य, guidelines जारी

उन्होंने सवाल किया, “आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस को बदनाम करने के लिए ‘नाटक’ किया और उसकी विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हुए। क्या महिला सुरक्षा के गंभीर मुद्दे पर सस्ती राजनीति जायज है?” दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष विरेंद्र सचदेव ने कहा कि हरीश चंद्र जो मालीवाल से कथित छेड़छाड़ का आरोपी है वास्तव में संगम विहार इलाके में आप का प्रमुख कार्यकर्ता है।उन्होंने एक तस्वीर भी जारी की जिसमें आरोपी आप विधायक प्रकाश जरवाल के लिए प्रचार करता दिख रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़