लोकसभा चुनाव में सच की जीत होगी, मोदी और नफरत की हार होगी: राहुल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2019

अहमदाबाद। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेरोजगारी, किसानों की समस्या, नोटबंदी, जीएसटी और आतंकी मसूद अजहर की वर्षों पहले हुई रिहाई के मुद्दों को लेकर मंगलवार कोप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और दावा किया कि इस लोकसभा चुनाव में सच की जीत होगी और मोदी एवं नफरत की हार होगी। कांग्रेस की एक जनसभा में गांधी ने यह भी कहा कि एक तरफ हर जगह नफरत फैलाई जा रही है और लोगों को बांटा जा रहा है तथा दूसरी तरफ यह सरकार 15 सबसे अमीर लोगों को फायदा पहुंचा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘एक तरफ नफरत है यानी गोडसे है। दूसरी तरफ प्यार है यानी महात्मा गांधी और गुजरात का इतिहास है। जीत महात्मा गांधी की होगी।’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया, ‘‘इस चुनाव में सच्चाई की जीत होने वाली है और नरेंद्र मोदी और नफरत की हार होने वाली है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ कुछ शक्तियां इस देश को कमजोर करने में लगी हैं। इतिहास में पहली बार चार न्यायाधीश संवाददाता सम्मेलन कर कहते हैं कि उन्हें काम नहीं दिया जा रहा है। वे न्यायाधीश लोया का नाम लेते हैं।’’

इसे भी पढ़ें: महात्मा गांधी के सिद्धातों को कांग्रेस ने भुलाया: नरेंद्र मोदी

गांधी ने कहा, ‘‘गब्बर सिंह टैक्स लागू कर दिया। गुजरात में अब तक छोटे दुकानदारों को जीएसटी समझ नहीं आया है। हमारी सरकार बनने जा रही है। हम सरकार बनने के बाद जीएसटी में सुधार कर एक स्लैब वाला जीएसटी दे देंगे।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मोदी जी यह नहीं बताते कि उन्होंने बेरोजगार युवाओं के लिए कुछ नहीं किया, किसानों के लिए कुछ नहीं किया। 2014 के चुनाव में उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नहीं बनाओ, चौकीदार बनाओ। अब जिससे पूछिए कि चौकीदार क्या तो जवाब मिलता है कि चोर है।’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने राफेल का मुद्दा उठाते हुए दावा किया, ‘‘मोदी जी हर राज्य में जाकर बोलते हैं कि मैं देशभक्त हूं। वायुसेना की प्रशंसा करते हैं, लेकिन वह यह नहीं बताते कि उसी वायुसेना से 30 हजार करोड़ रुपये चोरी करके अनिल अंबानी की जेब में डाला है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जिस मिराज ने पाकिस्तान में बम गिराए उसे एचएएल ने बनाया था। उसी एचएएल को राफेल विमान को ठेका नहीं दिया गया। यह ठेका अनिल अंबानी को दिया जो कागज का जहाज भी नहीं बन सकता।’’ गांधी ने कहा, ‘‘पुलवामा में मसूद अजहर ने हमला किया। मैं नरेंद्र मोदी जी से पूछना चाहता हूं कि क्या भाजपा की सरकार और वाजपेयी की सरकार मसूद अजहर को कंधार नहीं पहुंचाया। अजीत डोभाल उसे लेकर गए थे।’’

प्रमुख खबरें

सभी फैसले रद्द कर दें...CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, कर दी गई ये बड़ी मांग

China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी