Men's Fashion Tips: एथनिक वियर के साथ ट्राई करें ऐसे फुटवियर, फंक्शन में मिलेगा स्टाइलिश लुक

By अनन्या मिश्रा | Jun 05, 2023

जब भी घर में कोई शादी या फंक्शन होता है तो हम सभी की चाहत सबसे अलग दिखने की होती है। जहां लड़कियों की तैयारी महीनों पहले शुरू हो जाती है। लड़कियां अपने आउटफिट्स से लेकर एक्सेसरीज तक फाइनल कर लेती हैं। ताकि आखिरी समय में कोई गड़बड़ी न हो। लेकिन फंक्शन आदि में लड़कों के लिए तैयार होना काफी मुश्किल टास्क होता है। लड़कों के लिए कपड़े पसंद करना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में बाकी चीजों पर ध्यान देने का समय नहीं मिल पाता है।

इसे भी पढ़ें: Fashion Tips: देसी लुक में भी लगना है स्टाइलिश तो बालों में लगाएं परांदा, देखते रह जाएंगे लोग

ब्राउन रंग की जूती

एथनिक वियर के साथ आपके ऊपर ब्राउन रंग की जूती काफी बेस्ट लगेगी। वहीं शादी के फंक्शन के लिए यह बेहतर ऑप्शन है। कुर्ते-पजामा के साथ ब्राउन जूती काफी अच्छी लगेंगी।

चमड़े के सैंडल 

शादी और पार्टियों में ज्यादातर लोग जमकर डांस करते हैं। ऐसे में अगर आप चमड़े के सैंडल कैरी करते हैं तो काफी कंफर्टेबल महसूस करेंगे। वहीं इसको पहनकर आप अपने लुक को स्टाइलिश बना सकते हैं। 

कोल्हापुरी चप्पल

शादी हो या फंक्शन हर मौसम में कोल्हापुरी चप्पलें बेस्ट होती है। खासकर कुर्ता-पजामा के साथ कोल्हापुरी चप्पल काफी स्टाइलिश लगेंगी।

साफ-सफाई का रखें ध्यान

कुर्ता-पजामा के साथ आप इस तरह के फुटवियर ट्राई कर सकते हैं। हालांकि आप चाहे जैसे फुटवियर पहनें, लेकिन इनकी साफ-सफाई का ध्यान रखना न भूलें।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर