Fashion Tips: न्यू और स्टाइलिश लुक पाने के लिए ट्राई करें ये Co-ord sets, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

By अनन्या मिश्रा | Nov 19, 2025

हर महिला स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक पाना चाहती है। इसके लिए महिलाएं एक से बढ़कर एक बेहतरीन आउटफिट्स कैरी करती हैं। लेकिन अगर आप खुद को न्यू और स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं, तो आप को-ऑर्ड सेट्स कैरी कर सकती हैं। इन दिनों फैशन की दुनिया में ये आउटफिट्स काफी ट्रेंड में हैं। यह न्यू और स्टाइलिश लुक पाने के लिए बेहतरीन ऑप्शन है।

इसे भी पढ़ें: Beauty Tips: महंगे प्रोडक्ट्स को कहें बाय, चावल और फिटकरी का ये नुस्खा देगा इंस्टेंट ग्लो

प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट

ऑफिस या किसी इवेंट में स्टाइल करने के लिए यह प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह 3/4 स्लीव्स और राउंड नेक डिजाइन में आता है। इसमें आपको कई कलर और डिजाइन ऑप्शन मिल जाएंगे। इस को-ऑर्ड सेट में आपका लुक सुंदर और अलग नजर आएगा। आप इसको ऑफलाइन और ऑनलाइन में करीब 1,000 से 1,500 रुपए तक में आसानी से मिल जाएगा। आप इसके साथ ज्वेलरी में पर्ल वर्क इयररिंग्स पहन सकती हैं और फुटवियर में हील्स कैरी कर सकती हैं।

लेस वर्क को-ऑर्ड सेट

अपने लुक में न्यू टच देने के लिए आप लेस वर्क को-ऑर्ड सेट पहन सकती हैं। इसमें बेहद खूबसूरत लेस वर्क किया हुआ होता है। इसमें आपका लुक स्टाइलिश और सुंदर नजर आएगा। इसमें आपको कई कलर ऑप्शन मिल जाएंगे। इस को-ऑर्ड सेट के साथ आप मिरर वर्क ज्वेलरी पहन सकती हैं। वहीं फुटवियर में आप फ्लैट्स स्टाइल कर सकती हैं।

फ्लोरल प्रिंट को-ऑर्ड सेट

अगर आप भी भीड़ से अलग नजर आना चाहती हैं और लुक को न्यू टच देना चाहती हैं, तो फ्लोरल प्रिंट को-ऑर्ड सेट स्टाइल कर सकती हैं। यह सेट फ्लोरल प्रिंट में आता है और इसमें आपका लुक बेहद सुंदर और स्टाइलिश नजर आएगा। इस को ऑर्ड सेट को आप कहीं घूमने या फिर ऑफिस जाने के दौरान भी कैरी कर सकती हैं। आप इसको सस्ते कीमत में भी खरीद सकती हैं। इस को-ऑर्ड सेट के साथ आप स्टोन वर्क इयररिंग्स और फुटवियर में मोजरी कैरी कर सकती हैं।

प्रमुख खबरें

Political Upheaval in West Bengal! अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद TMC विधायकों की बैठक रद्द, 80 में से सिर्फ 20 पहुँचे, ममता बनर्जी बैठेंगी धरने पर

CBSE Contract Dispute | मोबाइल फोन से स्कैन की गईं आंसर शीट, राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

सुप्रीम कोर्ट में ऐतिहासिक नियुक्ति! 5 नए न्यायाधीशों के नाम पर मुहर, जजों की संख्या बढ़कर हुई 37

पश्चिम बंगाल में महा-मंत्रिमंडल विस्तार: शुभेंदु अधिकारी सरकार में 35 नए मंत्री लेंगे शपथ; ममता राज के अंत के बाद नया समीकरण