क्या होते हैं पीरियड्स एक्ने? जानें इससे निपटने के आसान घरेलू उपाय

By प्रिया मिश्रा | Feb 22, 2022

पीरियड्स के दिनों में पेट दर्द, ब्लोटिंग और हैवी फ्लो होना आम समस्या है। इन दिनों  में कई महिलाओं को पिंपल्स की समस्या भी बढ़ जाती है। इस दौरान निकलने वाले पिंपल्स लाल रंग के और दर्द भरे होते हैं। ऐसे पिंपल्स को सिस्टिक एक्ने या पीरियड्स एक्ने कहते हैं। पीरियड्स आने से पहले कुछ महिलाओं के चेहरे पर मुंहासे निकलने शुरू हो जाते हैं। दरअसल, पीरियड्स के दौरान महिला के शरीर में हार्मोन का लेवल बदलता रहता है। पीरियड्स के दिनों में एस्ट्रोजन कम हो जाता है और टेस्टोस्टेरोन का लेवल बढ़ जाता है। इससे स्किन में सेवन ज्यादा मात्रा में बनने लगता है। इसकी वजह से मुंहासे की समस्या भी बढ़ जाती है। आज ही आपको पीरियड्स एक्ने से छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं -

पीरियड एक्ने से छुटकारा पाने के लिए आप हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो चेहरे पर बैक्टीरिया को पनपने से रोकते हैं। इसके लिए पीरियड्स आने से पहले चेहरे पर हल्दी का फेस पैक लगाएं।

टी ट्री ऑयल 

पीरियड्स एक्ने में टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल भी काफी कारगर साबित होता है। इसमें एंटीमाइक्रोबॉयल प्रॉपर्टीज होती हैं जो सूजन और लालिमा को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए टी ट्री ऑयल को पानी में मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं।

शहद 

पीरियड एक्ने से छुटकारा पाने के लिए और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए शहद में दालचीनी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इसे अपने चेहरे पर लगाकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी से चेहरा धो लें।

इसे भी पढ़ें: अपनी पीठ की केयर करने के लिए घर पर ही बनाएं यह बैक स्क्रब

एलोवेरा 

एलोवेरा जेल के इस्तेमाल से पीरियड्स एक्ने को ठीक किया जा सकता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो चेहरे पर मुंहासे बढ़ने से रोकते हैं। इसके लिए रोजाना चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाएं।

मेकअप को रिमूव करें 

पीरियड्स के दिनों में त्वचा पर सीबम का उत्पादन ज्यादा होता है। ऐसे में अगर आप मेकअप को ठीक से साफ नहीं करेंगी तो इससे पीरियड्स एक्ने की दिक्कत बढ़ सकती है। मेकअप से चेहरे के पोर्स बंद हो जाते हैं और पिंपल्स निकलने लगते हैं।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

सरेंडर करें या मेरिट पर फैसला सुनें, Raja Raghuvanshi Murder Case में सोनम रघुवंशी को SC का अल्टीमेटम

Monsoon Skin Care: बरसात में चेहरे पर Ice Cube का इस्तेमाल कितना सही? जानें क्या कहते हैं Experts

PM के दरवाजे पर कांग्रेस की दस्तक...राहुल गांधी ने की सोशल मीडिया पर अपील, 7 लोक कल्याण मार्ग पर धरने में शामिल हों देशवासी

कंपनी वाला बीमा बेस्ट है या पर्सनल हेल्थ इंश्योरेंस? यहां दूर करें कन्फ्यूजन