By प्रिया मिश्रा | Mar 05, 2022
पीरियड्स महिलाओं में होने वाला एक नेचुरल प्रोसेस है। पीरियड्स के दौरान हर महिला को पेट दर्द, थकान, मूड स्विंग्स जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हालांकि, कभी-कभी पीरियड्स समय पर ना आना भी एक समस्या बन जाती है। सही समय पर पीरियड्स ना होने के कारण महिलाओं को काफी ज्यादा दर्द होता है। कुछ महिलाऐं अनियमित पीरियड्स के लिए दवाओं का सेवन करती हैं। लेकिन आप इस समस्या से निजात पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे भी अपना सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको पीरियड्स समय पर लाने के कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं -
अजवायन
अगर आप अपने मासिक चक्र को सही करना चाहते हैं तो अजवायन के पत्तों का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। इसके लिए अजवायन के पत्तों को पानी में डालकर उबाल लें। नीतीश का पानी बदल जाए तो इसे गैस से उतार लें। इस पानी को ठंडा होने पर पिएं।
सौंफ
अगर किसी कारण पीरियड्स सही समय पर नहीं हो रहे हैं तो आप पीरियड्स लाने के लिए सौंफ का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह गर्भाशय में संकुचन पैदा कर पीरियड्स लाने में मदद करती है। इसके लिए एक बर्तन में पानी और सौंफ डालकर पांच से दस मिनट तक उबालें। इसके बाद पानी को छानकर ठंडा करके पिएं।
दालचीनी
दालचीनी के सेवन करने से पीरियड्स लाने में मदद मिलती है। दालचीनी का सेवन कारण से शरीर का तापमान बढ़ता है और पीरियड्स लाने में मदद मिलती है। इसके लिए आपको आधा या एक चम्मच दालचीनी पाउडर दूध में मिलाकर पीना है। इसके अलावा आप पीरियड्स की डेट से कुछ पहले दालचीनी की चाय का भी सेवन भी कर सकती हैं।
अदरक
घरों में अदरक बहुत आसानी से मिल जाता है। अदरक से पीरियड्स लाने में बहुत मदद मिलती है। अदरक के सेवन से शरीर की गर्मी बढ़ती है। जिसके कारण पीरियड्स लाने में मदद मिलती है। इसके लिए अदरक के टुकड़े करके उसका रस निकाल लें। उसके बाद इस रस में शहद मिलाकर इस मिश्रण को पीरियड्स की डेट से एक हफ्ते पहले से पीना शुरू कर दें। इसे आपके पीरियड्स जल्द आ जाएंगे।
पपीता
पपीता एक ऐसा फल है जिसे महिलाओं के लिए फायदेमंद माना जाता है। पीरियड्स को लाने के लिए पपीता बहुत लाभकारी माना जाता है। पीरियड्स की डेट के एक दो हफ्ते पहले से ही पपीते का सेवन करना बहुत ही लाभदायक होता है। आप चाहें तो पपीते को खा सकते हैं या जूस बना कर पी भी सकते हैं। पपीता गर्भाशय की मांसपेशियों में संकुचन पैदा करता है। इससे पीरियड्स लाने में मदद मिलती है।
- प्रिया मिश्रा