भारत जैसे देशों को टीका उत्पादन में सक्षम बनाने की कोशिश कर रहे हैं: बाइडन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि वह भारत और अन्य देशों को कोविड-19 रोधी टीकों के निर्माण में समक्ष बनाने के लिए उनकी मदद करने का प्रयास कर रहे हैं। व्हाइट हाउस में मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बाइडन ने कहा कि विश्व में टीकों की कई अरब खुराकों की जरूरत है और अमेरिका करीब आधा अरब (50 करोड़) खुराक उपलब्ध कराने को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘ हम टीकों की आधा अरब खुराक उपलब्ध कराने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। हम भारत जैसे देशों को स्वयं टीका उत्पादन में सक्षम बनाने की कोशिश कर रहे हैं.... हम इस काम में उनकी मदद कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: विपक्ष के हंगामे पर बोले प्रह्लाद जोशी, सोते हुए इंसान को जगा सकते हैं लेकिन नाटक कर रहे को नहीं

इन खुराकों को महीने के अंत में भेजना शुरू किया जाएगा। बाइडन ने कहा, ‘‘ हमने अपनी आठ करोड़ खुराक भी दुनिया को दान देने की घोषणा की थी, जिसका आवंटन शुरू भी हो गया है।’’ अमेरिकी विश्वविद्यालय ‘जॉनसन होपकिन्स’ के अनुसार, दुनिया में कोविड-19 के मामले 19.9 करोड़ के पार चले गए हैं और संक्रमण से 42.5 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है। भारत में अभी तक कोविड-19 के 3,17,69,132 मामले सामने आए हैं और संक्रमण से 4,25,757 लोगों की मौत हुई है।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत