Jharkhand में मुठभेड़ के बाद टीएसपीसी सदस्य गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2023

रांची। रांची-हजारीबाग सीमा पर सुरक्षा बलों और प्रतिबंधित संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) के सदस्यों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद उग्रवादी संगठन के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) किशोर कौशल ने बताया कि हजारीबाग और रांची पुलिस द्वारा टीएसपीसी सदस्यों के खिलाफ एक संयुक्त अभियान चलाया जा रहा था उसी दौरान शनिवार रात डुमारो के जंगल में यह मुठभेड़ हुई।

इसे भी पढ़ें: Covid-19: देश में 134 दिन बाद उपचाराधीन मरीज़ों की संख्या 10 हजार के पार

उन्होंने बताया कि ये उग्रवादी लेवी के लिए एक बड़े हमले की योजना को अंजाम देने के लिए इकट्ठे हुए थे। उन्होंने बताया, “गिरफ्तार टीएसपीसी सदस्य की पहचान शंकर महतो के रूप में हुई है। उसे आगे की पूछताछ के लिए हजारीबाग पुलिस लेकर गई है।’’ एसएसपी ने बताया कि दोनों ओर से गोलियां चलीं। हालांकि, गोलीबारी में किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल से दो बाइक, दो टिफिन बॉक्स और अन्य सामान बरामद हुआ है।

प्रमुख खबरें

बोल रहे थे मोदी, अचानक रोका भाषण, फिर जो कहा- हिले 57 मुस्लिम देश!

बांग्लादेशी नेताओं पर भड़के हिमंत बिस्वा सरमा, भारत विरोधी टिप्पणियों पर दे दी सख्त चेतावनी

जहरीली हवा के बीच दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान: निर्माण श्रमिकों को ₹10,000 की मदद, आंशिक वर्क फ्रॉम होम के निर्देश

आरोप हवा में तैरते रहे, कानून ने ज़मीन पर मज़बूती से अपना दबदबा बनाए रखा, सिंघवी ने ED-बीजेपी पर साधा निशाना